Yogi Baba: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हर मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। एक-एक नाम जुड़वाना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
Yogi Baba: सवाल उठाने वालों पर सीएम का हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, वही एसआईआर अभियान पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जीतने पर अपनी उपलब्धि और हारने पर ईवीएम को दोष देना इन दलों की पुरानी आदत है।
फर्जी नामों पर सख्त आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर बूथ पर फर्जी नामों की पहचान कर आपत्ति दर्ज कराई जाए। उन्होंने एक जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम दर्ज करा दिए गए थे, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Yogi Baba: बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी
सीएम योगी ने कहा कि आने वाला चुनाव बूथ स्तर पर लड़ा जाएगा और एसआईआर इसकी सबसे बड़ी धुरी है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को प्रारूप 6, 7 और 8 के बैग भी वितरित किए, ताकि अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।








