Home » हरियाण » उपहार या दहेज? कौन हैं YouTuber अरुण पंवार? जिनकी शादी से सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

उपहार या दहेज? कौन हैं YouTuber अरुण पंवार? जिनकी शादी से सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

YouTuber Arun Panwar

YouTuber Arun Panwar: भारत के जाने-माने ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार इन दिनों अपनी शादी से जुड़े एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर उनके ससुराल पक्ष द्वारा 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना भेंट करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सवाल खड़े कर रहे लोग?

अरुण पंवार के परिवार की ओर से इस राशि और सोने को ‘दान’ या ‘उपहार’ बताया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूज़र्स इसे दहेज मानते हुए सवाल खड़े कर रहे हैं। 2.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूबर को लेकर कई यूज़र्स का कहना है कि नाम बदलने से किसी सामाजिक कुप्रथा की प्रकृति नहीं बदलती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण पंवार अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने लगभग 20 से 25 लाख रुपये की कमाई करते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी रकम स्वीकार किए जाने पर लोगों ने उनकी नैतिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि अरुण की पत्नी पेशे से एक सर्जन हैं, जिस कारण यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

YouTuber Arun Panwar: इंटरनेट पर मचाया बवाल

नेटिज़न्स का कहना है कि पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों द्वारा इस तरह की परंपराओं को बढ़ावा देना समाज के लिए गलत संदेश देता है। कुछ यूज़र्स ने यह भी चिंता जताई कि जब एक प्रभावशाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐसा करता है, तो इसका असर समाज के कमजोर और गरीब वर्ग पर पड़ता है।  गौरतलब है कि भारत में दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के तहत दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कई सोशल मीडिया यूज़र्स पर कई तरह से सवाल उठा रहे है।

शादी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। एक यूज़र ने टिप्पणी की, यह सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि एक पूरी व्यवस्था का मज़ाक है। वहीं एक अन्य ने लिखा, 2026 में भी दहेज जैसी सोच का बना रहना बेहद दुखद है।

ये भी पढ़े… योगी के गोरखपुर में कथावाचक राजन जी ने किसे ललकारा बोले-‘मां का दूध पिया है तो गोली मार कर दिखाओ…’