Home » स्पोर्ट्स » क्या जुबिन भरूचा खत्म कर पाएंगे आईपीएल ट्रॉफी का सूखा?

क्या जुबिन भरूचा खत्म कर पाएंगे आईपीएल ट्रॉफी का सूखा?

 Zubin Bharucha:

Zubin Bharucha: आईपीएल में पाँच बार विजेता रह चुकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस वर्ष 2020 के बाद से करीब 6 सालों से आईपीएल के छठे टाइटल के लिए संघर्ष कर रही है। इस संघर्ष के सिलसिले को देखते हुए मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने एक अहम कदम उठाया है। मुंबई इंडियंस के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए जुबिन भरूचा को फ्रेंचाइजी का “डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस” का पद सौंपा गया है। 56 वर्ष के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भरूचा ने 2008 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

Zubin Bharucha: कौन हैं जुबिन भरूचा-

जुबिन भरूचा 2018 से 2026 तक दिल्ली डेयरडेविल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस के पद पर विराजमान थे। उनके कार्यकाल में संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिला। इन खिलाड़ियों को तैयार करने का श्रेय जुबिन भरूचा को दिया जाता है।

Zubin Bharucha: क्या भरूचा और जयवर्धने की जोड़ी कर पाएगी कमाल-

जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस में एक सिस्टम के अंदर सभी परफॉर्मेंस क्षेत्रों के मल्टी-डिसिप्लिनरी ग्रुप के साथ काम करेंगे। जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के हेड कोच और पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। जुबिन भरूचा की अहम जिम्मेदारी आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की है

जुबिन भरूचा को मिला नया पद-

मुंबई इंडियंस ने कब जीता खिताब-

IPL 2013: मुंबई इंडियंस
IPL ,2015: मुंबई इंडियंस
IPL 2017: मुंबई इंडियंस
IPL 2019: मुंबई इंडियंस
IPL 2020: मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें- CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ीं, उर्दू स्कूल मामले में FIR, स्कूल में वीडियो बनाने का आरोप