Home » स्पोर्ट्स » वैभव सूर्यवंशी पर हुई इनामों की बारिश! सिएरा कार समेत जीते करोड़ों के पुरस्कार, जानिए विस्तार से…

वैभव सूर्यवंशी पर हुई इनामों की बारिश! सिएरा कार समेत जीते करोड़ों के पुरस्कार, जानिए विस्तार से…

IPL 2026 Awards: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को प्रभावित कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज को सीजन के अंत में कुल पांच बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP), इमर्जिंग प्लेयर, सुपर सिक्सेस अवॉर्ड और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन शामिल हैं।

45 लाख रुपये और टाटा सिएरा कार मिली

वैभव सूर्यवंशी को चार पुरस्कारों के लिए कुल 45 लाख रुपये की नकद राशि मिली। वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुने जाने पर उन्हें Tata Sierra कार भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

IPL 2026 Awards: वैभव के नाम रहे ये अवॉर्ड

ऑरेंज कैप – 10 लाख रुपये

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) – 15 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – 10 लाख रुपये

सुपर सिक्सेस अवॉर्ड – 10 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – टाटा सिएरा कार

सबसे कम उम्र में जीती ऑरेंज कैप

महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सीजन के 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए।

एक शतक और पांच अर्धशतक

पूरे सीजन में वैभव के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स के अभियान में अहम भूमिका निभाई और उन्हें सीजन का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया।

IPL 2026 Awards: आईपीएल करियर में 1000 रन का आंकड़ा पार

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक 23 मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 44.69 की औसत और 228.95 के स्ट्राइक रेट से 1028 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा है।

राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव साबित हुए

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने वैभव सूर्यवंशी को 2025 की नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। दो सीजन के भीतर ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि फ्रेंचाइजी का यह निवेश भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े… शुभेंदु सरकार का बड़ा कदम! कैबिनेट विस्तार में इन नेताओं को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी