Home » धर्म » 18 अप्रैल का पंचांग: जानिए आज का पूरा शुभ-अशुभ समय और महत्वपूर्ण मुहूर्त

18 अप्रैल का पंचांग: जानिए आज का पूरा शुभ-अशुभ समय और महत्वपूर्ण मुहूर्त

18 अप्रैल का पंचांग
Spread the love

18 April Panchang: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है। यह केवल दिन की गणना तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 18 अप्रैल के पंचांग के अनुसार यह दिन शनिवार है और इसी दिन से वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो रही है।

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय

दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त शाम 7 बजकर 56 मिनट पर रहेगा।

तिथि और पक्ष का विवरण

इस दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। लेकिन उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन प्रतिपदा तिथि ही मानी जाएगी, क्योंकि सूर्योदय के समय यही तिथि रहती है।

18 April Panchang: 18 अप्रैल का पंचांग
18 अप्रैल का पंचांग

18 April Panchang: नक्षत्र, योग और करण की स्थिति

नक्षत्र के अनुसार अश्विनी नक्षत्र सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा। योग के अनुसार प्रीति योग रात 11 बजकर 56 मिनट तक प्रभावी रहेगा। करण में बव करण दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, इसके बाद बालव करण शुरू होकर 19 अप्रैल की रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

शुभ और अशुभ समय को ध्यान में रखकर पूजा-पाठ, नया कार्य शुरू करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ फल देने वाला माना जाता है।

शनिवार के शुभ मुहूर्त

शनिवार के शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।सायाह्न संध्या सूर्यास्त के समय शाम 6 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट (19 अप्रैल) तक रहेगा।

18 April Panchang: अशुभ समय और सावधानियाँ

अशुभ समय में सावधानी रखना जरूरी माना जाता है। शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजकर 7 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। यमगंड दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त का समय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक और फिर 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

अन्य योग और विशेष समय

इसके अलावा आडल योग सुबह 9 बजकर 42 मिनट से लेकर 19 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक प्रभावी रहेगा। वर्ज्य समय सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक और शाम 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। गंड मूल सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। बाण रज का समय दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से पूरी रात तक रहेगा।

ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments