विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन, गुरु पूर्णिमा महोत्सव से पहले लिया आशीर्वाद

Premanand ji virat:

Premanand ji virat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों सुबह करीब 4 बजे महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे और लगभग एक घंटे तक वहां रहे। इसके बाद उन्होंने महाराज के गुरु हित गोविंद शरण … Read more

10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को सजा नहीं; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Rahul Gandhi Paper Leak:

Rahul Gandhi Paper Leak: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ बर्बरता की गई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली।

Rahul Gandhi Paper Leak: ‘7.5 करोड़ परिवार पेपर लीक से प्रभावित’-

राहुल गांधी ने दावा किया कि पेपर लीक की घटनाओं का सीधा असर लगभग 7.5 करोड़ परिवारों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि छात्र केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उनके अनुसार, लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में व्यवस्था के प्रति गहरा आक्रोश है।

Rahul Gandhi Paper Leak: ‘सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं’-

[Rahul Gandhi] राहुल गांधी  ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने दावा किया कि छात्र NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा प्रक्रिया पर करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उनका कहना था कि शिक्षा आम छात्रों की पहुंच से दूर होती जा रही है।anghi

राहुल गांधी ने रखीं तीन प्रमुख मांगें-

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

छात्रों पर कथित बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें।

भर्ती प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल-

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास लाखों रुपये हैं, उन्हें बैकडोर से नौकरी मिल जाती है, जबकि मेहनत करने वाले छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया

यह भी पढ़े- UP Rani Laxmibai Scooty Yojana: हर जिले में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, बेचने पर रहेगी रोक

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के संस्थापक ललित मोदी? FEMA मामले में राहत मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान

Lalit Modi:

Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई है। 2009 आईपीएल-फेमा (FEMA) मामले में राहत मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौट … Read more

UP Rani Laxmibai Scooty Yojana: हर जिले में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, बेचने पर रहेगी रोक

UP Scooty Yojana:

UP Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के क्रियान्वयन की नीति को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक पास करने वाली टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। स्कूटी का वितरण प्रत्येक जिले में आयोजित समारोह के दौरान किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी को लाभार्थी किसी भी स्थिति में बेच नहीं सकेंगी।

UP Scooty Yojana: किन छात्राओं को मिलेगा लाभ-

योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है। सरकार का लक्ष्य करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराना है। इसमें राज्य विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध राजकीय, सहायता प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की पात्र छात्राएं शामिल होंगी।

UP Scooty Yojana: ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया-

योजना के संचालन के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय पात्र छात्राओं की मेरिट सूची तैयार कर कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के संयुक्त ई-हस्ताक्षर के साथ प्रमाणित करेंगे। पोर्टल शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर यह सूची जिलाधिकारी और उच्च शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी।

ऐसे होगा स्कूटी का वितरण-

जिलाधिकारी सत्यापन के बाद चयनित वेंडर के माध्यम से छात्राओं को स्कूटी आवंटित करेंगे। स्कूटी मिलने के बाद छात्रा से प्राप्ति प्रमाण पत्र लेकर उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्कूटी वितरण के लिए विशेष समारोह आयोजित होंगे, जिसके लिए अलग से बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सीजीपीए वाले छात्रों के लिए भी व्यवस्था-

जिन विश्वविद्यालयों में सीजीपीए प्रणाली लागू है, वहां विश्वविद्यालय अपने निर्धारित नियमों के अनुसार सीजीपीए को प्रतिशत में बदलकर मेरिट सूची तैयार करेंगे, ताकि पात्र छात्राओं का चयन निष्पक्ष तरीके से किया जा सके।

हर जिले में खुलेगा सर्विस सेंटर-

योजना के तहत चयनित वेंडर को प्रत्येक जिले में सर्विस सेंटर खोलना होगा। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग पोर्टल भी बनाया जाएगा। इस पोर्टल पर जिलाधिकारी और उच्च शिक्षा निदेशक के लिए डैशबोर्ड उपलब्ध रहेगा, जबकि छात्राएं अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगी।

स्कूटी पर होगी सरकारी ब्रांडिंग-

योजना के तहत दी जाने वाली सभी स्कूटी पर सरकार की निर्धारित ब्रांडिंग अनिवार्य होगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन या बदलाव करने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है

यह भी पढ़े- NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने मोदी सरकार से क्या तीन मांगे की?

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, बोले- छात्रों पर कार्रवाई न हो तो खत्म कर सकता हूं अनशन; दिल्ली हाईकोर्ट ने CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

Sonam Wangchuk:

Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा। उन्होंने अपील की कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की … Read more

NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने मोदी सरकार से क्या तीन मांगे की?

NEET पेपर लीक

NEET Paper: नीट परीक्षा में पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों … Read more

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी पहल, उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग 

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी पहल, उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग 

Dehradun: उत्तराखंड केे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम उठा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य में संस्कृत आयोग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।हाल में उनकी सरकार ने राज्य के मदरसा बोर्ड को भंग किया तो इसकी देशभर में चर्चा रही। सरकार के इस फैसले के बाद मदरसे केवल धार्मिक शिक्षा … Read more

राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पीएम से माफी की मांग

Rahul Gandhi:

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र आंदोलन और कथित लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई प्रदर्शन … Read more

जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को लेकर बोले मनोज मुंतशिर- ‘युवाओं और छात्रों की पीड़ा राजनीति ने हाईजैक कर ली’

मनोज मुंतशिर CJP Protest

CJP Protest: गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने बुधवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शनों और कथित नीट पेपर लीक विवाद पर अपनी राय स्पष्ट की। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का   समर्थन करते हुए सरकार से नीट पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। राजनीति ने किया हाईजैक  मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम … Read more

‘मुद्दे से भटक रहा CJP का आंदोलन…’ जंतर-मंतर प्रदर्शन का NEET पास छात्रों ने किया विरोध

जंतर-मंतर प्रदर्शन का NEET पास छात्रों ने किया विरोध

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनों के बीच अब उन छात्रों की प्रतिक्रिया आने लगी है जिन्होंने सफलतापूर्वक नीट की परीक्षा पास की है। पटना के कई नीट पास छात्रों ने दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन पर कहा कि वे पेपर लीक और निष्पक्ष परीक्षा की मांग का समर्थन करते … Read more