अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक रोकने के लिए कानून नहीं, सख्त कार्रवाई जरूरी

भाजपा राज में पेपर लीक पर अखिलेश का हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ नया कानून बनाने से समस्या खत्म नहीं होगी। राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर भी सपा नेताओं ने सरकार को घेरा और कार्रवाई की मांग की।

पेपर लीक पर सख्त सरकार, अब 10 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव

पेपर लीक पर सख्त कानून का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। नए प्रावधानों के तहत पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के लिए 10 साल तक जेल, भारी जुर्माना और संगठित गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, सरकार आज पेश करेगी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक आज पेश

केंद्र सरकार संसद में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पेश करेगी। इसका उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों पर रोक लगाना है। विधेयक में 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, संपत्ति जब्ती और तीन महीने में मामलों के निपटारे का प्रावधान है।

पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ मोदी कैबिनेट का बड़ा एक्शन-

NEET Paper Leak Bill:

NEET Paper Leak Bill: नीट पेपर लीक प्रदर्शन को देखते हुए कैबिनेट बैठक ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट बैठक में पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स (PEM) एक्ट 2024 को और सख्त बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इस बिल को मंजूरी दे दी गई है।

NEET Paper Leak Bill: कब पास होगा बिल, क्या होंगे प्रावधान-

(Public Examination Prevention of Unfair Means) बिल कब जारी होगा, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार सरकार अगले सप्ताह मानसून सत्र के दौरान इस संशोधित विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी में है। प्रावधानों की बात करें तो इस बिल में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़े प्रावधान होंगे। बिल के अनुसार पेपर लीक मामलों में पाए जाने वाले दोषियों को 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माना होगा।

NEET Paper Leak Bill: पीएम मोदी ने साझा किया 2.56 मिनट का वीडियो-

पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने करीब 2.56 मिनट का वीडियो (X) पर पोस्ट किया है।

ट्विटर वीडियो में मोदी ने क्या कहा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। यह विषय लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक रोकने के लिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी।”

आगे मोदी कहते हैं, “यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराई गई, जिसका परिणाम (रिजल्ट) आप सभी को 19 जुलाई को मिल गया है।” वहीं, यह भी ऐलान किया गया था कि पेपर लीक रोकने के लिए अगले हफ्ते संसद में नया बिल पेश किया जाएगा।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में 3 महीने के भीतर होगा फैसला-

सरकार ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इन अदालतों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केस का निपटारा तेजी से हो और तीन महीने के भीतर फैसला सुनाया जाए।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी-

NEET UG पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक का अनशन, CBI जांच जारी-

पेपर लीक मामले को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिनों तक अनशन पर रहे। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी लगातार हंगामा हो रहा है। मामले की जांच CBI कर रही है और अब तक अलग-अलग राज्यों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पेपर लीक पर क्या कहता है कानून-

देश में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 लागू है। इस कानून को 12 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी और 21 जून 2024 से पूरे देश में लागू किया गया। अब सरकार इसे और सख्त बनाने के लिए संशोधन की तैयारी कर रही है।

कानून में क्या हैं सजा के प्रावधान-

इस कानून के तहत पेपर लीक करने पर 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। यदि किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता पाई जाती है तो 5 से 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी दोषी साबित होने पर उस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, परीक्षा की पूरी लागत की वसूली और अगले चार साल तक परीक्षा कराने पर रोक लगाई जा सकती है।

गैर-जमानती होगा अपराध-

इस अधिनियम के तहत पेपर लीक का अपराध गैर-जमानती माना गया है और इसमें समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे मामलों की जांच केवल DSP रैंक या उससे वरिष्ठ अधिकारी ही करेंगे

यह भी पढ़े- दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस ने रद्द की सभी कर्मियों की छुट्टियां

सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच अहम वार्ता शुरू, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जारी है बैठक

सरकार-CJP वार्ता से समाधान की उम्मीद

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अहम बैठक जारी है। दोनों पक्ष आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इस वार्ता से समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि प्रदर्शन को लेकर सभी की नजर इस बैठक पर टिकी है।

पीएम मोदी के बड़े ऐलान के बाद वांगचुक ने तोड़ा अनशन, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी

मोदी का बड़ा ऐलान, वांगचुक ने तोड़ा अनशन

पेपर लीक पर सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि केवल कानून नहीं, बल्कि जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

‘छात्रों का आंदोलन राजनीति से दूर रहे, हिंसा ने किया दुखी’, पेपर लीक पर सलमान खान का पोस्ट

पेपर लीक पर सलमान का बयान

सलमान खान ने पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने छात्रों की एकजुटता, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही सरकार से शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद जताई और भारत को एजुकेशन हब बनाने की बात कही।

10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को सजा नहीं; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Rahul Gandhi Paper Leak:

Rahul Gandhi Paper Leak: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ बर्बरता की गई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली।

Rahul Gandhi Paper Leak: ‘7.5 करोड़ परिवार पेपर लीक से प्रभावित’-

राहुल गांधी ने दावा किया कि पेपर लीक की घटनाओं का सीधा असर लगभग 7.5 करोड़ परिवारों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि छात्र केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उनके अनुसार, लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में व्यवस्था के प्रति गहरा आक्रोश है।

Rahul Gandhi Paper Leak: ‘सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं’-

[Rahul Gandhi] राहुल गांधी  ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने दावा किया कि छात्र NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा प्रक्रिया पर करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उनका कहना था कि शिक्षा आम छात्रों की पहुंच से दूर होती जा रही है।anghi

राहुल गांधी ने रखीं तीन प्रमुख मांगें-

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

छात्रों पर कथित बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें।

भर्ती प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल-

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास लाखों रुपये हैं, उन्हें बैकडोर से नौकरी मिल जाती है, जबकि मेहनत करने वाले छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया

यह भी पढ़े- UP Rani Laxmibai Scooty Yojana: हर जिले में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, बेचने पर रहेगी रोक

राम मंदिर चढ़ावा से लेकर पेपर लीक तक… डिंपल यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, कही ये बड़ी बातें

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को मैनपुरी दौरे के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। महाराष्ट्र में पेपर लीक की आशंका के चलते परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर डिंपल यादव ने कहा कि अब पेपर लीक एक नया ट्रेंड बन गया है।

एमपी: भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद दिग्विजय की मोहन यादव को चिट्ठी

Paper Leak:

Paper Leak: देशभर में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों, प्रश्नपत्र लीक और तकनीकी खामियों को लेकर युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी विवाद गहराता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने परीक्षाओं में सामने आई कथित … Read more