नियुक्ति परीक्षा में उम्र सीमा छूट की मांग वाली याचिकाएं खारिज, सरकार का फैसला रहेगा अंतिम

Jharkhand High Court:

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में अधिकतम उम्र सीमा को लेकर दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने कहा कि उम्र सीमा और कट ऑफ डेट तय करने का अधिकार राज्य सरकार के पास है और यह उसकी नीतिगत व्यवस्था का हिस्सा है।

Jharkhand High Court: प्रार्थियों को नहीं मिली राहत-

अदालत में आलोक कुमार, खुशबू भारद्वाज समेत अन्य अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि अधिकतम कट ऑफ उम्र सीमा को 1 अगस्त 2025 की जगह 1 अगस्त 2015 किया जाए।

Jharkhand High Court: 500 से अधिक पदों पर निकली है भर्ती-

यह मामला जेएसएससी की ओर से निकाली गई 500 से अधिक पदों की भर्ती से जुड़ा है। इसमें मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, ब्लॉक स्टैटिकल सुपरवाइजर, ऑडिटर समेत कई पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है।

हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार-

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित करना सरकार की नीति के अंतर्गत आता है। इसमें न्यायालय का हस्तक्षेप उचित नहीं है। इसी आधार पर हाई कोर्ट ने सभी संबंधित याचिकाओं को खारिज कर दिया

यह भी पढ़े- मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान गिरा पीपल का पेड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत और 6 घायल

बोकारो की बंद खदान में युवक की मौत, ‘जय मां काली’ बोलकर लगाई छलांग

झारखंड के बोकारो जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पिंड्राजोरा इलाके में 15 साल से बंद पड़ी खदान में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बंद पड़ी इस खदान में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके लोग वहां पहुंच जाते हैं।

धनबाद कोल वाशरी में बड़ा हादसा, स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत

Jharkhand news: धनबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कोयले की स्लरी के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके … Read more

बोकारो में रेल हादसा टला: मालगाड़ी के 4 वैगन पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या ट्रैक में खामी की आशंका जताई जा रही है।

बोकारो मर्डर केस: प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, पुलिस की लापरवाही पर एक साथ 28 कर्मी सस्पेंड

झारखंड के बोकारो से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका को जंगल में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़िता की मां शुरुआत से ही अपने पड़ोसी युवक पर शक जता रही थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

लातेहार में 2 करोड़ का गांजा पकड़ा, भूसे के नीचे छिपाकर कर रहे थे तस्करी

झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान ट्रक के पास कोई भी नहीं मिला। आशंका है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यूपी नंबर (UP 26 T 7820) वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।

शांतिपूर्ण मतदान के बीच धनबाद में हल्का तनाव

झारखंड में आज 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे संपन्न हो गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो अधिकतर मतदान केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण रहा। वार्ड 27 में पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आई।

झारखंड के हजारीबाग में हाथियों का हमला: 6 लोगों की मौत, गांव में दहशत

6 मौतें और गांव में मातम

हजारीबाग के गोंदवार गांव में जंगली हाथियों के हमले में छह लोगों की जान चली गई। घटना रात में हुई और एक ही परिवार के चार सदस्य भी मारे गए। प्रशासन राहत और निगरानी में जुटा है।

धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

झारखंड के धनबाद जिले में एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामले में एक लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

12 दिन बाद सकुशल लौटे अंश-अंशिका, जगन्नाथपुर में फागुन से पहले होली जैसा जश्न

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर इलाके में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब 12 दिन पहले लापता हुए अंश और अंशिका सकुशल अपने घर लौट आए। सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद एक महिला और एक पुरुष को भी हिरासत में ले लिया गया।