MLC Election: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है। पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोटों से हरा दिया। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
MLC Election: जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने दर्ज की जीत
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन झा को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपना खाता खोल लिया है।
MLC Election: बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह भी जीते
इससे पहले मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को बड़े अंतर से हराया।
कुछ सीटों पर मतगणना जारी
अधिकारियों के मुताबिक, बिहार विधान परिषद की कुछ सीटों पर मतगणना अभी जारी है। इन सीटों के नतीजे सामने आने के बाद चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़े- लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने की सख्त सजा की मांग








