Jamia Online Classes: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जारी छात्र प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालय में 26 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी। इसके अलावा एंड सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को बैठक के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया।
Jamia Online Classes: 26 नवंबर तक ऑनलाइन होंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैंपस में मौजूदा स्थिति छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से अनुकूल नहीं है। इसी को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि 6 नवंबर से बढ़ाकर 26 नवंबर कर दी गई है। पहले कक्षाएं 6 नवंबर तक ऑनलाइन संचालित होनी थीं।
Jamia Online Classes: ऑनलाइन मोड में होंगी एंड सेमेस्टर परीक्षाएं
जामिया प्रशासन ने परीक्षाओं को लेकर भी फैसला लिया है। विश्वविद्यालय में 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होने वाली एंड सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यानी छात्रों को इन परीक्षाओं के लिए कैंपस आने की जरूरत नहीं होगी।
17वें दिन भी जारी रहा छात्रों का प्रदर्शन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बुधवार को लगातार 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रखने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े- नेतन्याहू और आइज़नकोट को बहुमत नहीं, राष्ट्रपति ने की एक और चुनाव टालने की अपील








