DIY Wall Decor: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घर की साफ-सफाई और सजावट में जुट जाते हैं। इस दौरान घर की खाली दीवारों को सजाना भी जरूरी होता है, क्योंकि ये पूरे इंटीरियर के लुक को प्रभावित करती हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने घर को खूबसूरत और फेस्टिव लुक देना चाहते हैं, तो कुछ आसान DIY हैक्स अपना सकते हैं। इनकी मदद से खाली दीवारों को आकर्षक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 बजट-फ्रेंडली आइडियाज।
DIY Wall Decor: फोटो गैलरी वॉल से सजाएं खाली दीवार
आप अपनी पसंदीदा तस्वीरों को खूबसूरत वॉल डेकोर में बदल सकते हैं। इसके लिए यादगार तस्वीरों को अलग-अलग आकार में प्रिंट करवाएं और उन्हें मनपसंद फ्रेम में लगाएं। इसके बाद इन फ्रेम्स को दीवार पर एक खास पैटर्न में सजाकर फोटो गैलरी वॉल तैयार कर सकते हैं। इससे घर को खूबसूरत लुक मिलने के साथ पर्सनल टच भी मिलेगा।
DIY Wall Decor: पुराने दुपट्टों और स्कार्फ का करें इस्तेमाल
पुराने दुपट्टों, स्कार्फ या प्रिंटेड कपड़ों की मदद से भी खाली दीवारों को रंगीन और आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके लिए कमरे की सजावट से मैचिंग कपड़े चुनें और उन्हें अच्छी तरह फैलाकर हुक्स की मदद से दीवार पर टांग दें। यह कम खर्च में दीवार को नया लुक देने का आसान तरीका है।
फ्लोटिंग शेल्फ से बढ़ाएं दीवार की खूबसूरती
खाली दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर भी घर की सजावट को नया अंदाज दे सकते हैं। इन शेल्फ पर छोटे इंडोर प्लांट्स, पसंदीदा किताबें, मोमबत्तियां और दूसरे सजावटी सामान रख सकते हैं। इससे दीवार सुंदर दिखने के साथ-साथ उपयोगी भी बन जाएगी।
डेकोरेटिव मिरर से दें स्टाइलिश लुक
सजावटी मिरर खाली दीवारों को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने का अच्छा विकल्प हैं। ये न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि कमरे को बड़ा और खुला दिखाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए अलग-अलग शेप और डिजाइन के मिरर चुनकर उन्हें दीवार पर क्रिएटिव तरीके से सजाएं। ध्यान रखें कि मिरर को दीवार पर अच्छी तरह फिक्स किया गया हो।
यह भी पढ़े- बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं… सम्राट चौधरी का बयान वायरल, तेजस्वी ने कसा तंज








