Home » स्पोर्ट्स » PM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, प्रधानमंत्री ने शेयर किया खास वीडियो

PM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, प्रधानमंत्री ने शेयर किया खास वीडियो

Suryakumar Yadav:

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचे। इस खास मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी देविशा और बेटी रिद्धिमा भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात का वीडियो खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में प्रधानमंत्री सूर्यकुमार के परिवार के साथ बातचीत करते और बच्चों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सूर्या के गले में 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीत का गोल्ड मेडल भी दिखाई दिया।

Suryakumar Yadav: पीएम मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, बच्चों के साथ बिताया समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात का वीडियो साझा किया। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों के साथ बातचीत करते और परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। इस दौरान सूर्यकुमार के परिवार की एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को भजन भी सुनाया, जिसे सुनकर पीएम मोदी काफी प्रसन्न नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने दिवाली और भगवान राम के आगमन का जिक्र करते हुए खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।”

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार के गले में दिखा टी20 वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल

प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव के गले में 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत का गोल्ड मेडल नजर आया। पीएम मोदी ने भी इस मेडल को अपने हाथों में लेकर देखा। इस दौरान सूर्यकुमार ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से बातचीत की और मुलाकात को यादगार बनाया।

सूर्यकुमार यादव का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर

सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या ने अब तक भारत के लिए 113 टी20 इंटरनेशनल, 37 वनडे और एक टेस्ट मैच खेला है। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार शतकों की मदद से 3,272 रन दर्ज हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 773 रन और टेस्ट क्रिकेट में 8 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया।

सूर्या की कप्तानी में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां

2026 टी20 वर्ल्ड कप जीत के साथ भारतीय टीम लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने यूएई में आयोजित टी20 एशिया कप 2025 का खिताब भी जीता था। व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो सूर्यकुमार यादव 2022 और 2023 में लगातार दो बार ICC मेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुके हैं। अक्टूबर 2022 में वह आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। जनवरी 2023 में उन्होंने करियर के सर्वश्रेष्ठ 910 रेटिंग अंक हासिल किए थे।

यह भी पढ़े- ‘तीसरी बार सत्ता में आएंगे…’, CM योगी ने नियुक्ति पत्रों को लेकर किया बड़ा ऐलान