Home » राष्ट्रीय » रेलवे ने चलाईं त्योहार स्पेशल ट्रेनें, पटना-बरौनी से दिल्ली तक मिलेगी सुविधा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने चलाईं त्योहार स्पेशल ट्रेनें, पटना-बरौनी से दिल्ली तक मिलेगी सुविधा; देखें पूरा शेड्यूल

Festival Special Trains 2026:

Festival Special Trains 2026: त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इन ट्रेनों के जरिए बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे ने चंडीगढ़ से पटना और बरौनी, झांसी और ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के अलावा यशवंतपुर से ऋषिकेश और खुरदा रोड से आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों का पूरा रूट, समय और ट्रेन नंबर।

Festival Special Trains 2026: चंडीगढ़-पटना के बीच चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन

बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ और पटना जंक्शन के बीच एसी कोच वाली विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ से 7 और 10 नवंबर 2026 को रात 11:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04515 पटना जंक्शन से 8 और 11 नवंबर को रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी के दौरान ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट में रुकेगी।

Festival Special Trains 2026: चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का भी ऐलान

उत्तरी बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए चंडीगढ़ से बरौनी जंक्शन के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04538 चंडीगढ़ से 10 नवंबर 2026 को रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04537 बरौनी जंक्शन से 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रास्ते में यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर और अंबाला कैंट में रुकेगी।

झांसी और ललितपुर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए झांसी और ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन तक दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन संख्या 01901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 7 से 13 नवंबर तक चलेगी। हालांकि, 10 नवंबर को इसका संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन शाम 7:20 बजे झांसी से रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां होते हुए अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01902 हजरत निजामुद्दीन से 8 से 14 नवंबर तक चलेगी। हालांकि, 11 नवंबर को इसका संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन सुबह 4:25 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी।

इसके अलावा ललितपुर से भी हजरत निजामुद्दीन के लिए आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 01927 ललितपुर से 10 नवंबर को शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह बबीना और झांसी होते हुए ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा के रास्ते अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01928 हजरत निजामुद्दीन से 11 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 3 बजे झांसी और शाम 4:45 बजे ललितपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यशवंतपुर से ऋषिकेश के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

दक्षिण भारत से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने यशवंतपुर और योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 06597 यशवंतपुर से 12 नवंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह काचीगुडा, नागपुर, भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी और हरिद्वार होते हुए अगले दिन सुबह 10:15 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 06598 ऋषिकेश से 14 नवंबर को शाम 5:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

खुरदा रोड-आनंद विहार के बीच भी स्पेशल ट्रेन

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुरदा रोड और आनंद विहार टर्मिनल के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 08407 खुरदा रोड से 7 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। यह भुवनेश्वर, कटक, हिजली, आद्रा, गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद होते हुए रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08408 आनंद विहार से 9 नवंबर को रात 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे खुरदा रोड पहुंचेगी।

यात्रा से पहले जरूर जांच लें शेड्यूल

रेलवे की इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर जांच लें।

यह भी पढ़े- बिहार में 1.09 करोड़ लोगों को मिलेगी पेंशन, हर महीने ₹1,100 खाते में आएंगे