Home » Technology » Apple के दो नए प्रोडक्ट 13 नवंबर को होंगे लॉन्च, Siri AI और A19 चिप समेत मिलेंगे खास फीचर्स

Apple के दो नए प्रोडक्ट 13 नवंबर को होंगे लॉन्च, Siri AI और A19 चिप समेत मिलेंगे खास फीचर्स

Apple New Products:

Apple New Products: Apple के फैंस के लिए नवंबर का महीना खास रहने वाला है। कंपनी 13 नवंबर को अपने दो नए प्रोडक्ट बाजार में उतारने जा रही है। इनमें नया स्मार्ट होम डिस्प्ले Apple HomeView और चौथी जनरेशन का Apple TV 4K शामिल है। दोनों डिवाइस में Apple Intelligence और Siri AI से जुड़े नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी ने दोनों प्रोडक्ट की कीमत 299 डॉलर रखी है। इनकी प्री-बुकिंग का विकल्प भी पहले से उपलब्ध है।

Apple New Products: 13 नवंबर से ग्राहकों को मिलने लगेंगे दोनों प्रोडक्ट

Apple ने 13 अक्टूबर को Apple HomeView और चौथी जनरेशन के Apple TV 4K को HomePod mini 2 के साथ पेश किया था। इनमें से HomePod mini 2 की बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। अब 13 नवंबर से बाकी दोनों नए प्रोडक्ट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल ग्राहक इनकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Apple New Products: Apple HomeView में मिलेंगे स्मार्ट होम और Siri AI फीचर्स

Apple HomeView कंपनी का नया स्मार्ट होम डिस्प्ले है। इसे घर में मनोरंजन और स्मार्ट होम डिवाइस को मैनेज करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें Apple Intelligence और Siri AI का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी इसे दो अलग-अलग मॉडल में पेश कर रही है। इनमें एक मॉडल टेबल पर रखने के लिए होगा, जबकि दूसरा दीवार पर लगाया जा सकेगा। इसकी कीमत 299 डॉलर रखी गई है।

चेहरा पहचानकर छह यूजर्स को दिखाएगा अलग होम स्क्रीन

Apple HomeView का सबसे खास फीचर इसका फेस रिकग्निशन सिस्टम है। यह एक साथ छह यूजर्स तक को उनके चेहरे से पहचान सकता है। इसके बाद डिवाइस हर यूजर को उसकी पसंद और जरूरत के हिसाब से अलग होम स्क्रीन दिखाएगा। इससे परिवार के सभी सदस्य एक ही डिवाइस का इस्तेमाल अपनी पसंद के अनुसार कर सकेंगे।

Apple TV 4K में मिलेगी A19 चिप और Siri AI

Apple चौथी जनरेशन का Apple TV 4K भी बाजार में उतारने जा रहा है। इस नए मॉडल में कंपनी ने A19 चिप दी है। इसके साथ Siri AI का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को बेहतर वॉयस कंट्रोल का अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा नए Apple TV 4K के साथ अपडेटेड Siri Remote दिया जाएगा। इसमें Find My फीचर शामिल होगा। इसकी मदद से अगर रिमोट कहीं खो जाता है, तो यूजर्स उसे आसानी से ढूंढ सकेंगे।

HomePod mini 2 के साथ मिलेगा सराउंड साउंड का अनुभव

नए Apple TV 4K में 128GB स्टोरेज दी गई है। यह HomePod mini 2 के साथ चार स्पीकर वाले सराउंड साउंड सेटअप को भी सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स को घर पर फिल्में और शो देखते समय बेहतर ऑडियो अनुभव मिल सकता है। Apple TV 4K की कीमत भी 299 डॉलर रखी गई है।

यूरोपीय संघ में उपलब्ध नहीं होगा Apple HomeView

Apple HomeView को लेकर एक खास बात यह है कि फिलहाल इसे यूरोपीय संघ (EU) के देशों में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसकी मुख्य वजह Siri AI की उपलब्धता बताई जा रही है। क्षेत्रीय नियमों के चलते फिलहाल इस क्षेत्र में iOS पर Siri AI उपलब्ध नहीं है। ऐसे में Apple HomeView की बिक्री वहां शुरू नहीं होगी।

यह भी पढ़े- 3,000 रुपये हो सकती है न्यूनतम EPS पेंशन, 19 नवंबर को CBT बैठक में चर्चा संभव