Home » राजनीति » नेहा बोरा ने खुद को महिला या पुरुष नहीं, बताया ‘नॉन-बाइनरी’, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

नेहा बोरा ने खुद को महिला या पुरुष नहीं, बताया ‘नॉन-बाइनरी’, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

Neha Bora Non-Binary:

Neha Bora Non-Binary: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नाम काफी सुर्खियों में रहा था। यह नाम स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा का है। नेहा बोरा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी जेंडर पहचान है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को नॉन-बाइनरी जेंडर बताती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरनेशनल मीडिया प्रोफाइल में भी नेहा बोरा के लिए They/Them प्रोनाउन्स का इस्तेमाल किया गया है। ‘द इंडिपेंडेंट’ ने भी अपनी प्रोफाइल में उनके लिए इन्हीं सर्वनामों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर नॉन-बाइनरी जेंडर क्या होता है और इसका मतलब क्या है?

Neha Bora Non-Binary: क्या होता है नॉन-बाइनरी जेंडर?

बाइनरी का मतलब होता है किसी चीज को दो हिस्सों में बांटना। आमतौर पर जेंडर को दो मुख्य श्रेणियों में रखा जाता है- पुरुष और महिला। इसे जेंडर बाइनरी कहा जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति अपनी पहचान को केवल इन दो श्रेणियों तक सीमित नहीं मानता। नॉन-बाइनरी ऐसे लोगों की जेंडर पहचान है, जो खुद को पूरी तरह पुरुष या महिला के रूप में नहीं देखते। कुछ लोग खुद को पुरुष और महिला दोनों मान सकते हैं, जबकि कुछ की पहचान इन दोनों से अलग हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को अपनी जेंडर पहचान समय के साथ बदलती हुई महसूस होती है। नॉन-बाइनरी पहचान रखने वाले कुछ लोग अपने लिए They/Them जैसे सर्वनामों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, हर नॉन-बाइनरी व्यक्ति के लिए यही सर्वनाम इस्तेमाल हों, यह जरूरी नहीं है।

Neha Bora Non-Binary: नॉन-बाइनरी जेंडर की पहचान दूसरों से कैसे अलग है?

नॉन-बाइनरी जेंडर पहचान रखने वाले लोग अपनी पहचान के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें जेंडरफ्लुइड, एजेंडर और बिगेंडर जैसे शब्द शामिल हैं।

– जेंडरफ्लुइड: ऐसे लोग जिनकी जेंडर पहचान समय के साथ बदल सकती है।
– एजेंडर: ऐसे लोग जो खुद को किसी जेंडर से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते।
– बिगेंडर: ऐसे लोग जो अपनी पहचान में दो जेंडर को महसूस कर सकते हैं।

किसी व्यक्ति की जेंडर पहचान उसके कपड़ों, लुक, स्टाइल या आवाज से तय नहीं की जा सकती। इसलिए केवल बाहरी दिखावे के आधार पर किसी को नॉन-बाइनरी पहचान वाला व्यक्ति मान लेना सही नहीं है।

क्या सभी नॉन-बाइनरी लोग They/Them प्रोनाउन का इस्तेमाल करते हैं?

आमतौर पर नॉन-बाइनरी लोगों के लिए They/Them सर्वनामों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह कोई अनिवार्य नियम नहीं है। हर व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार सर्वनाम चुन सकता है। Gay & Lesbian Alliance Against Defamation (GLAAD) के अनुसार, कई नॉन-बाइनरी लोग अपने लिए They/Them का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ लोग He/Him, She/Her या अन्य सर्वनामों को पसंद करते हैं। इसलिए किसी व्यक्ति की जेंडर पहचान का सम्मान करने के लिए उसके पसंदीदा सर्वनामों का इस्तेमाल करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- UP Election 2027: कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा