Home » Breaking News » CM योगी की मां सावित्री देवी नहीं रहीं, 89 वर्ष की उम्र में निधन; कल हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM योगी की मां सावित्री देवी नहीं रहीं, 89 वर्ष की उम्र में निधन; कल हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi’s mother passes away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह 89 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सावित्री देवी पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास में रहती थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

सीएम योगी की मां का हुआ निधन 

जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में भी शोक का माहौल है।

आगे  अपडेट हो रही है …

ये भी पढ़े… गोरा करने वाली क्रीम किडनी-दिमाग को कैसे पहुंचाती है नुकसान? पैकेट पर क्या देखें, समझिए