Home » राष्ट्रीय » चुनाव से पहले यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 अफसरों का ट्रांसफर

चुनाव से पहले यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 अफसरों का ट्रांसफर

Up Officers Transfer

Up Officers Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के 144 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, PAC वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस कमिश्नरेट में ACP की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों में बदले DSP-ACP

तबादला सूची के मुताबिक लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है। रजनीश वर्मा का तबादला बागपत और राधा रमण सिंह का खीरी किया गया है। वहीं प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में ACP बनाया गया है। उन्नाव में तैनात अरविंद कुमार-I को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

Up Officers Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती

फिरोजाबाद में तैनात अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में ACP की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अलग-अलग जिलों से अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है। तबादलों के जरिए कई जिलों और कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

कानपुर, संभल और महराजगंज भी शामिल

शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात दिलीप कुमार सिंह का तबादला मीरजापुर किया गया है। आजमगढ़ में तैनात शुभम तोदी को संभल और अमेठी के अतुल कुमार सिंह-I को महराजगंज भेजा गया है। अयोध्या से महेंद्र कुमार शुक्ला का तबादला महोबा किया गया है।

Up Officers Transfer: गोंडा, गोरखपुर और मथुरा में भी बदलाव

प्रयागराज कमिश्नरेट से रवि कुमार गुप्ता को गोंडा और बरेली से नीलेश मिश्रा को गोरखपुर भेजा गया है। इसके अलावा आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई भेजा गया है। गोंडा में तैनात राजेश कुमार सिंह अब शाहजहांपुर में जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलदीप कुमार गुप्ता का मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर तबादला हुआ है। चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है।

ये भी पढ़ें…यूपी में ओवैसी को गलती से दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जांच के आदेश