ख़बर का असर

Home » News » DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, DA में हुई 3% की बढ़ोतरी

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, DA में हुई 3% की बढ़ोतरी

DA Hike

DA Hike: त्योहारी सीज़न से पहले केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद अब DA की कुल दर 58% हो गई है, जो पहले 55% थी। सरकार के इस फैसले से लगभग 1.15 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जिसमें 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं। यह बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा और अक्टूबर के वेतन के साथ एरियर समेत भुगतान किया जाएगा।

मासिक सैलरी पर पड़ेगा असर

DA Hike: आपको बता दें कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹60,000 है, तो अभी 55% के हिसाब से उसे ₹33,000 DA मिल रहा था। जो अब 3% वृद्धि के बाद बढ़कर ₹34,800 हो जाएगी। बताते चले कि महंगाई भत्ता वह भत्ता है जो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए दिया जाता है। यह वेतन या पेंशन का एक प्रमुख हिस्सा होता है। केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में DA की समीक्षा करती है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे।

कब मिलेगा पैसा?

DA Hike: हालांकि यह फैसला जुलाई 2025 से लागू माना गया है, लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर के बकाया DA की राशि अक्टूबर 2025 के वेतन में जोड़कर दी जाएगी। यह निर्णय विशेष रूप से दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए लिया गया है, ताकि कर्मचारी आर्थिक रूप से थोड़ी राहत महसूस कर सकें। गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने 2% DA बढ़ाया था, जिससे महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो गया था। अब एक और संशोधन के साथ DA की दर 58% पर पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागू की गई है।

ये भी पढ़े… संघ के 100 साल: जश्न के बीच सवालों की बौछार, AAP नेता बोले- मुस्लिम लीग से मिलकर सरकार क्यों बनाई ?

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल