Home » उत्तर प्रदेश » UP Politics: चंद्रशेखर आज़ाद ने दी मायावती पर लगाए गए आरोपों पर सफाई, ऑडियो हुआ वायरल

UP Politics: चंद्रशेखर आज़ाद ने दी मायावती पर लगाए गए आरोपों पर सफाई, ऑडियो हुआ वायरल

Spread the love

UP Politics: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कथित कॉल ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह आवाज आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद की है। इस ऑडियो में चंद्रशेखर को बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है।

वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद कई लोग चंद्रशेखर आज़ाद पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अब उन्होंने खुद इस पर सफाई देते हुए कहा, किसी ऑडियो या वीडियो के पास क्यों जाना, जब मैं खुद सामने खड़ा हूं। मैंने दर्जनों मंचों से कहा है कि हम बहनजी (मायावती) का हमेशा सम्मान करते रहे हैं। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनके संघर्ष का हम सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, कांशीराम साहब हमारे गुरु हैं और रहेंगे। उनका सम्मान करना हमारे संस्कारों में है, जो हमें हमारे माता-पिता से मिले हैं।

कथित ऑडियो में क्या कहा गया है?

UP Politics: इस वायरल ऑडियो को रोहिणी घावरी नाम की महिला ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने दावा किया है कि ऑडियो में चंद्रशेखर मायावती पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने कांशीराम से पार्टी छीनी थी। कथित तौर पर ऑडियो में चंद्रशेखर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मायावती, कांशीराम को ब्लैकमेल करती थीं और धमकी देती थीं कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह समाज में गलत बातें फैलाएंगी। रोहिणी घावरी ने इस पोस्ट के साथ लिखा है कि जो भी इस ऑडियो को AI प्रूफ यानी असली साबित कर देगा, उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनका दावा है कि पूरा ऑडियो ओरिजिनल है।

कौन हैं रोहिणी घावरी?

UP Politics: जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में रहने वाली रोहिणी घावरी पहले भी कई बार चंद्रशेखर आज़ाद पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड बताते हुए कई स्क्रीन रिकॉर्डिंग्स और वीडियो कॉल क्लिप साझा किए हैं। उनका आरोप है कि चंद्रशेखर ने उन्हें धोखा दिया।

ये भी पढ़े… Azam Khan Encounter Fear: आजम खान का बड़ा खुलासा कहा- मेरा एनकाउंटर होने वाला था… !

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments