Home » धर्म » चंद्रमा के राशि परिवर्तन का इन राशियों पर दिखेगा खास असर, खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

चंद्रमा के राशि परिवर्तन का इन राशियों पर दिखेगा खास असर, खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

राशि

आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ संभलकर चलने के संकेत लेकर आया है। बता दें कि हाल ही में चंद्रमा ने राशि परिवर्तन किया है, जिसस दिन के दो हिस्से में बिल्कुल अलग असर दिखाई देंगें। जैसा कि हम सभी जानते हैं किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन से धरती की हर एक चीज पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर दिखाई देता है।

ऐसे में 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी है, जिनपर काफी अच्छा असर नजर आने वाला है, तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी है जिनकी किस्मत उन्हें रुलाने वाली है।

सुबह जहां मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, वहीं दोपहर के बाद भाग्य के दरवाजे खुलने के योग हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आज मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है…

मेष राशि

चंद्रमा के राशि परिवर्तन के प्रभाव से दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। सुबह के समय मन में अजीब-सी बेचैनी या उलझन महसूस हो सकती है। ऐसा लग सकता है कि कोई काम पूरा हो ही नहीं रहा।

पुराने अनुभवों से सीख लेकर कुछ नया सोचने का मौका मिलेगा। अगर किसी यात्रा या बड़े खर्च की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि दोपहर के बाद हालात पलट सकते हैं।

चंद्रमा के वृषभ राशि में आने से आपकी बातों का असर बढ़ेगा, जिस कारण लोग आपको ध्यान से सुनेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ की भी संभावना है। कार्यस्थल पर आपके स्थिर विचारों की सराहना होगी। शाम के वक्त घर में सुकून भरी बातचीत या कोई छोटी-सी खुशी मिल सकती है।

वृषभ राशि

सुबह का समय काफी अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों या परिचितों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए किसी नए अवसर का रास्ता खोल देगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और दिन की शुरुआत ही सकारात्मक महसूस होगी।

दोपहर के बाद चंद्रमा जब आपकी ही राशि में आएगा, तो आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। बोलचाल में आकर्षण बढ़ेगा।

अगर कोई नया काम शुरू करने का विचार है, तो यह समय शुभ है। वहीं, रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन शरीर को जरूरत से ज़्यादा आराम ना दें। शाम का समयसुकून भरा रहेगा।

मिथुन राशि

सुबह का वक्त कुछ व्यस्त रहेगा। जिम्मेदारिया अधिर होने के कारण हर चीज समय पर निपटाने का टेंशन बना रहेगा। करियर या किसी बड़े निर्णय से जुड़ी बातों में जल्दबाजी भूलकर भी न करें। जो भी निर्णय लें, सोच-समझकर और शांत मन से लें। दोपहर के बाद थोड़ा आराम करें। चंद्रमा के बारहवें भाव में आने से मन कुछ थका-थका महसूस कर सकता है।

सेहत को स्वास्थ्य रखने के लिए ज्यादा पानी पिएं और कोशिश करें कि तनाव से दूरी बनाएं। शाम का समय घरवालों के साथ या किसी ध्यान-साधना में बिताएं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि

दिन की शुरुआत भाग्यवृद्धि के योग के साथ होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है या किसी बड़े व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। छात्रों या नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। अगर किसी यात्रा की योजना है, तो वह सफल हो सकती है।

दोपहर के बाद सब कुछ सामान्य होगा। चंद्रमा के वृषभ राशि में प्रवेश करने से आपका लाभ भाव मजबूत होगा। यदि काम में रुकावटें आ रही हो तो, वह दूर होगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। वहीं, शाम के समय किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है।

Read More: BHOPAL NEWS: गेहूं-धान खरीदी से पीछे हटना किसानों की तबाही: कांग्रेस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल