Home » लाइफस्टाइल » 6 नवंबर का Rashifal, कर्क, कन्या और मकर के लिए खुलने वाले हैं भाग्य के दरवाजे; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

6 नवंबर का Rashifal, कर्क, कन्या और मकर के लिए खुलने वाले हैं भाग्य के दरवाजे; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Rashifal

6 नवंबर का दिन कई राशियों (Rashifal) के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। आज ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चंद्रमा आज मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाला है और कृतिका नक्षत्र में संचार करेगा। इसी दौरान चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है, जो एक शुभ योग माना जाता है।

वहीं, सूर्य आज तुला राशि में विशाखा नक्षत्र से गुजर रहा है। इन ग्रह-योगों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक किन राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई मेहमान या पुराने दोस्त के आने से दिन में रौनक बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी कर रहे लोगों को पार्टनर से मदद मिलेगी और नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है।

परिवार में किसी बीमारी सदस्य की सेहत बेहतर होगी और आप उनके लिए कोई खास उपहार खरीद सकत हैं। शाम का वक्त जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जिससे दिन का दूसरा हिस्सा खास बनने वाला है। आर्थिक रूप से सुधार दिखेगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी करीबी मित्र की मदद के लिए आप आगे आएंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के संकेत हैं।

जिन लोगों का मकान या दुकान खरीदने का विचार है, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन बातचीत से सब सुलझ जाएगा। शाम का समय परिवार संग बिताने के लिए अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कामकाज में रफ्तार बनी रहेगी और पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। छात्रों का मन आज पढ़ाई से ज्यादा मनोरंजन की ओर रहेगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी और बिजनेस करने वालों को भी फायदा हो सकता है।

परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा और कोई पुराना तनाव खत्म होने की संभावना है। हालांकि, ससुराल पक्ष से हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस करने वालों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए यह समय किसी नए कोर्स या ट्रेनिंग में दाखिले के लिए अच्छा है।

पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवादों में जीत मिल सकती है। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। प्यार में नजदीकियां बढ़ेंगी और दिन का अंत रोमांटिक हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी संतुलित रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में आपसी प्रेम और समझ बनी रहेगी। धार्मिक कामों या किसी सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, नई डील्स फायदेमंद साबित होंगी।

अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। पड़ोस में चल रहे किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। शाम का समय देवदर्शन या पूजा-पाठ के लिए उत्तम रहेगा।

Ream More: दिल्ली-एनसीआर में दम घोंटती हवा, फिलहाल राहत के आसार कम; पढ़ें 6 नवंबर का Weather Update

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल