Home » बिहार » बिहार चुनाव में उपमुख्यमंत्री भी नहीं है सेफ गाड़ी पर हुआ जमकर पथराव

बिहार चुनाव में उपमुख्यमंत्री भी नहीं है सेफ गाड़ी पर हुआ जमकर पथराव

VIJAY KUMAR SINHA

 

Biharelection : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच कई खबरे लड़ाई – झगड़े की सुनाई दे रही है। ऐसे में अब बड़ी खबर लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से आ रही है जहां उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर पथराव किया गया है। IANS के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का काफिला चुनाव प्रबंधन के सिलसिले में इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेका जिसके बाद जमकारी नारेबाजी करना शुरू कर दी।

उपमुख्यमंत्री ने लगाए कई आरोप

Biharelection : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार यह घटना खुडियाडी गांव में घटित हुई । उन्होंने बताया कि यहां सही तरीके से व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी। जिसके कारण उनकी गाड़ी पर जूते फेंके गए और पथराव भी उन्हें झेलना पड़ा। सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा यह काम राजद के गुंडों द्वारा किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा ” सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं”।

 विजय कुमार सक्सेना ने दी धमकी

Biharelection : इस पुरे मामले के बाद विजय कुमार सिन्हा ने धमकी भरे शब्दों में कहा जिन्होंने आज यह कृत्य किया है ऐसे लोगों की छाती पर बुलडोजर एक्शन होगा। इस पूरे प्रकरण की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। एनडीए जीत रहा है, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि सुबह पोलिंग एजेंट को यहाँ से लौटा दिया गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोलिंग में केंद्रीय रिजर्व फोर्स को नहीं लगाया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही और यह भी मांग की है कि जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई की जाए।

 सुबह से बन रहा ऐसा माहौल

Biharelection : आज बिहार में सुबह से पहले चरण के मतदान जारी है जिसके बाद से ही ऐसे हंगामे होने की खबर सामने आ रही है। इस कारण आज बिहार में गरमा गर्मी का माहौल है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है इस घटना से चुनाव नतीजे में कुछ अलग ही बदलाव दिखेगा जिससे हो सकता है आने वाले समय में परिणाम में कुछ असर दिखे।

WRIITEN BY : ADITYA SHARMA

यह भी पढे़ : BIHAR ELECTION : मुजफ्फरपुर में चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की झड़प, फायरिंग की खबर – विधायक अशोक सिंह के भतीजे घायल

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल