Home » नई दिल्ली » ‘देशभर’ में पढ़ें देश – दुनिया की बड़ी खबरें

‘देशभर’ में पढ़ें देश – दुनिया की बड़ी खबरें

DESHBHAR
Spread the love
आप पढ़ रहे हैं ख़बर इंडिया की विशेष बुलेटिन — ‘देशभर’
इस बुलेटिन में हम आपको बताते हैं देश और दुनिया की वो प्रमुख ख़बरें, जो दिनभर सुर्खियों में रहीं और जनचर्चा का केंद्र बनीं।

पढ़िए आज की बड़ी खबरें…

1: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों और घायलों के परिवार के लिए आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

TOP 10 NEWS: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल के हादसे के बाद विस्फोट में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है। सीएम ने आर्थिक मदद का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और जो भी व्यक्ति इस हमले में घायल हुआ है, उसके इलाज की पूरी व्यवस्था भी दिल्ली सरकार करेगी।

2: देशभर में खुफिया अलर्ट, दिल्ली ब्लास्ट केस में कई राज्यों में छापेमारी

TOP 10 NEWS: दिल्ली के लाल किला इलाके में रविवार शाम हुए धमाके के बाद खुफिया एजेंसियों ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर, फरीदाबाद और सहारनपुर में ATS और NIA की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लगातार छापे मारी की खबर सामने आ रही है।

3: J&K पुलिस और ATS ने लखनऊ में डॉक्टर शाहीन शाहिद के घर मारा छापा

TOP 10 NEWS: दिल्ली धमाके की जांच में जुड़ी बड़ी कार्रवाई हुई है लखनऊ के खंदारी बाजार इलाके में डॉक्टर शाहीन शाहिद के घर ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त छापा मारा। घर से लैपटॉप, दस्तावेज़ और मोबाइल जब्त किए गए हैं। सुत्रों के मुताबिक वह डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। J&K पुलिस ने उसकी कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। लगभग 3 घंटे का वक्त तो पुलिस को शाहीन का घर ढूंढने में ही लग गया।

4: डॉ. शाहीन शाहिद फरीदाबाद से गिरफ्तार , कार में AK-47 और कारतूस बरामद

TOP 10 NEWS: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया। कार से AK-47 राइफल, एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। शाहीन का लिंक डॉ. मुजम्मिल शकील से मिला, जो पहले ही पकड़ा जा चुका है। संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का लखनऊ से कनेक्शन की चर्चा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने पड़ताल शुरू कर दी है। चर्चा है कि शाहीन के दादा-दादी लालबाग इलाके में कहीं रहते थे। ऐसे में उसका काफी पहले यहां आना हुआ था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

5: शाहीन बताई जा रही है जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग की प्रमुख

TOP 10 NEWS: जांच में खुलासा हुआ है कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद के महिला मॉड्यूल की हेड है। एजेंसियां अब उस महिला नेटवर्क का पता लगा रही हैं जो उत्तर भारत में सक्रिय बताया जा रहा है। डॉक्टर शाहीन शाहिद को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह जैश की लेडी कमांडर है. इसको ही “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी।जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है।

6: शाहीन के भाई परवेज अंसारी के घर भी छापा, ताला तोड़कर की तलाशी

TOP 10 NEWS: लखनऊ में ATS टीम ने शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर पर भी छापा मारा। पुलिस ने घर से दस्तावेज़, डिजिटल डिवाइस और वाहन जब्त किए हैं। परवेज के सहारनपुर और लखनऊ में क्लिनिक होने की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार सुबह यूपी ATS, जम्मू कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस की जॉइंट टीम ने मडियांव में आईआईएम रोड पर डॉ परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी की। परवेज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं. अभी तक यहां से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। ये छापेमारी सोमवार को फरीदबाद में आतंकी मॉड्यूल से जोड़कर देखी जा रही है।

7: डिजिटल डिवाइस और चैट डेटा से मिल रहे अहम सुराग

TOP 10 NEWS: ATS ने शाहीन और मुजम्मिल के मोबाइल, लैपटॉप और हार्डड्राइव जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में कुछ कोडवर्ड चैट और क्रिप्टो फंडिंग के संकेत मिले हैं। एजेंसियां अब डेटा रिकवरी पर काम कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां न केवल मौके की फोरेंसिक जांच कर रही हैं, बल्कि अब उन्होंने लाल किला और उसके आसपास के इलाकों का मोबाइल डंप डेटा कलेक्ट करना भी शुरू कर दिया है। इस डेटा के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि धमाके से पहले और बाद में कौन-कौन लोग वहां मौजूद थे और किन नंबरों के बीच बातचीत हुई थी।

8: फंडिंग नेटवर्क की जांच में NIA की एंट्री

TOP 10 NEWS: NIA अब दिल्ली ब्लास्ट के फंडिंग नेटवर्क को ट्रेस कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फंडिंग नेपाल और दुबई के रास्ते आई थी। मनी ट्रेल को पकड़ने के लिए कई बैंक अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। इस पुरे अपडेट पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

9: घायल लोगों की हालत स्थिर, पुलिस ने चश्मदीदों से कर रही पूछताछ

TOP 10 NEWS: धमाके में घायल हुए तीन लोगों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो चश्मदीदों से पूछताछ की है जिन्होंने धमाके से ठीक पहले एक संदिग्ध कार को वहां रुकते देखा था। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे एक स्थानीय शख्स ने वहां का दिल दहला देने वाला मंजर बताया। उसने कहा कि वह सबसे पहले वहां पहुंचा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। कहीं किसी का फेफड़ा पड़ा था, कहीं किसी का हाथ फटा हुआ था।

10: दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, लाल किला और पुरानी दिल्ली में नाकेबंदी

TOP 10 NEWS: घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और कश्मीरी गेट के इलाकों में नाकेबंदी बढ़ा दी है। हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। हरियाणा में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राज्य के सभी बॉर्डर इलाकों में नाकेबंदी की गई है और हर आने-जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:  DELHI BLAST: दिल्ली सरकार ने की घायलों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments