ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली अलर्ट पर, यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी

दिल्ली अलर्ट पर, यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी

DELHI

DELHI BOMB BLAST: राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। यह कदम सुरक्षा जांच की सख्ती और संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए उठाया गया है ताकि किसी यात्री को अंतिम समय पर परेशानी का सामना न करना पड़े।

 यात्रियों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी

DELHI BOMB BLAST:  दिल्ली पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन, मेट्रो और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच के चलते यात्रियों को अपने सफर के लिए समय का खास ध्यान रखना चाहिए। रेलवे स्टेशन: ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचे। मेट्रो स्टेशन: मेट्रो के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंचे। एयरपोर्ट: उड़ान से 3 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। पुलिस का कहना है कि यह सलाह न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए है बल्कि जांच प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए भी आवश्यक है।

बढ़ाई गई सुरक्षा और निगरानी

DELHI BOMB BLAST: लाल किले के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डों पर कड़ी निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की है। सुरक्षा एजेंसियों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मॉल्स, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अनावश्यक सामान न लाएँ, जांच में सहयोग करें और भीड़ वाले समय में यात्रा से बचें।

आतंकी हमले का नया CCTV फुटेज

DELHI BOMB BLAST: जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एक नया CCTV फुटेज मिला है, जिसने संदिग्धों की गतिविधियों पर नई रोशनी डाली है।
फुटेज में मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी को 10 नवंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में प्रवेश करते हुए और बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के बाहर टहलते हुए देखा गया है। वीडियो में उमर एक सफेद हुंडई i20 कार चलाते हुए दिखाई देता है। कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा हुआ दिखा, जिसे जांचकर्ता विस्फोटक मान रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक उमर ने मास्क पहन रखा था और बार-बार कैमरे की ओर देख रहा था, जिससे संकेत मिलता है कि उसे निगरानी का अंदेशा था।

हमले में अब तक 12 की मौत, 27 घायल

DELHI BOMB BLAST: लाल किले के पास सोमवार शाम हुए इस हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जांच एजेंसियाँ फिलहाल डॉ. उमर नबी और उसके नेटवर्क की तलाश में दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।

जनता से अपील

DELHI BOMB BLAST: दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की तुरंत सूचना 100 या 112 नंबर पर दें। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

 

यह भी पढ़ें: DELHI BLAST: दिल्ली धमाके की गूंज मध्य प्रदेश के महू तक पहुंची ,आरोपी से जुड़ा निकला अल फलाह संस्थान का तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल