Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीरो टोरेंस की नीति के तहत जिलों में अपराध फैलाने वाले बदमाशों के साथ-साथ पुलिस विभाग में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करते नजर आ रहे है। ताजा मामला बुलंदशहर के खुर्जा से सामने आया है, जहां डीआईजी कलानिधि नैथानी के निरीक्षण के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, निरीक्षण के दौरान एक गैंगरेप पीड़िता डीआईजी से मिलने पहुंची तो पुलिस ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस से बचकर पीड़िता किसी तरह डीआईजी से मिली तो डीआईजी के निर्देश पर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया और कोतवाल पंकज राय को लाइन हाजिर कर दिया।
निरीक्षण करने पहुंचे थे डीआईजी
आपको पता दें कि बीते दिन डीआईजी कलानिधि नैथानी खुर्जा नगर कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस बीच एक महिला उनकी गाड़ी रुकवाकर आगे आई और बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। डीआईजी ने मौके पर ही संबंधित प्रकरण की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच के लिए सीओ अनूपशहर रामकरण को आदेश दिए।
“सर, कुछ समय पहले 6 लोगों ने बुरी तरह से मेरा रेप किया। 4 लोग जेल गए, 2 फरार हैं”
मेरठ रेंज DIG कलानिधि नैथानी को अपना दर्द बताने वाली गैंगरेप पीड़िता है, जिसे आज इंस्पेक्टर पंकज राय की टीम ने हरसंभव रोकने का प्रयास किया, ताकि वो DIG से न मिल सके।#UttarPradesh https://t.co/q3d6CnGWyJ pic.twitter.com/Nu9tYsyxkP
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 13, 2025
Bulandshahr News: लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी
वहीं जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं की। इस पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि महिला अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही डीआईजी ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को सघन चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य सुरक्षा एजेंसियों और विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।







