Home » मध्य प्रदेश » MP NEWS: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण में राज्यपाल का बड़ा संदेश- ‘25 वर्ष में साम्राज्य झुका दिया’

MP NEWS: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण में राज्यपाल का बड़ा संदेश- ‘25 वर्ष में साम्राज्य झुका दिया’

MP NEWS: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति के तेजस्वी प्रतीक हैं। मात्र 25 वर्ष की आयु में उन्होंने जनजातीय अधिकारों के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया और अपने बलिदान से साम्राज्यवादी ताकतों को झुकने पर मजबूर कर दिया। राज्यपाल मंगलवार को सतना जिले के मझगवां विकासखंड के ग्राम बांका में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण समारोह और जनजातीय विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान ,आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय नायकों ने समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए जो ऐतिहासिक योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों जनजातीय कल्याण के लिए गंभीरता से काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनमन योजना के तहत 24 हजार करोड़ और धरती आबादी ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी योजना से भी जनजातीय क्षेत्रों में विशेष प्रयास हो रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जनजातीय इलाकों में आनुवंशिक बीमारी सिकल सेल एनीमिया की जांच और इलाज के लिए व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। अब तक प्रदेश में 1.25 करोड़ लोगों की जांच और 1 करोड़ डिजिटल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

MP NEWS: देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

कार्यक्रम में केंद्रीय जनजाति राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। वहीं नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने जनजातीय कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की।

MP NEWS: कार्यक्रम में कई लोगों की उपस्थित रही 

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि प्रतिमा अनावरण और विकास सम्मेलन स्थानीय जनजातीय समुदाय के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने पौधारोपण, प्रतिमा अनावरण और जनजातीय नायकों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े.. MP NEWS: एमपी में 21 साल बाद फिर चलेंगी सरकारी बसें, ‘जनबस’ नाम से 25 जिलों में होगी शुरुआत; 10 हजार रूटों पर दौड़ेंगी गाड़ियां

 

 

 

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल