ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » Winter Immunity Booster: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के 4 सबसे असरदार उपाय

Winter Immunity Booster: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के 4 सबसे असरदार उपाय

Winter Immunity Booster

Winter Immunity Booster: सर्दी सिर्फ एक मौसम नहीं है, बल्कि इस मौसम में सही तरीकों का उपयोग न किया जाए, जैसे खानपान का ध्यान न रखा जाए, तो यह मौसम कई सारी बीमारियों का जंजाल बन जाता है। खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, और वायरल संक्रमण इस मौसम के बहुत आम लक्षण हैं।

Winter Immunity Booster
Winter Immunity Booster

 शक्तिशाली 4 उपाय Winter Immunity बढ़ाने के लिए 

Winter Immunity Booster: इन बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत इम्युनिटी सिस्टम की जरूरत पड़ती है, जो हमें सही खान खानपान अपनाने से मिलती है। ये चार इम्युनिटी बूस्टर हैं: अदरक, शहद, हरी सब्जियां, संतरा। इनका सेवन करके हेल्थी डेली रुटीन बना सकते हैं।JK

Winter Immunity: अदरक, सर्दियों का सबसे शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर

अदरक एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसे सदियों से दवा और मसाले दोनों रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखता है, वायरल इन्फेक्शन से बचाता है, और अदरक से पाचन क्रिया मजबूत रहती है। शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में अदरक एक अहम किरदार निभाता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते है। अदरक के रस या अदरक शहद का मिश्रण खांसी को तुरंत शांत करता है।

Winter Immunity: अदरक, सबसे शक्तिशाली बूस्टर
Winter Immunity: अदरक, सबसे शक्तिशाली बूस्टर

Winter Immunity: शहद, सर्दियों का प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर

शहद एक प्राकृतिक मीठा पदार्थ है, मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया जाता है। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है, शहद का तापमान गर्म होता है, इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है, और इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है, ताकि शरीर सर्दी में होने वाले संक्रमणों से लड़ सके।

Winter Immunity: शहद, प्राकृतिक ताकत
Winter Immunity: शहद, प्राकृतिक ताकत

Winter Immunity: हरि सब्जियां,  सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे आसान और शक्तिशाली उपाय

सर्दियों में हरि पत्तेदार सब्जियां सबसे ज्यादा पौष्टिक होती है। ठंड के मौसम में इन सब्जियों का स्वाद भी बेहतर होता है और इनमें विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है। यह सब्जियां शरीर को बीमारियों से बचाने खून साफ करने और पाचन सुधारने में बहुत मदद करती है। हरि सब्जियां जैसे- पालक, मैथी, सरसों, चुकंदर के पत्ते, चौलाई खाकर शरीर को स्वस्थ और ताकतवर बनाया जा सकता है, क्योंकि इन सब्जियों में विटामिन c और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है।

Winter Immunity: शहद, प्राकृतिक ताकत
Winter Immunity: शहद, प्राकृतिक ताकत

Winter Immunity: संतरा,  सर्दियों का सबसे असरदार विटामिन C सुपरफूड

संतरा सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं, जो मोह को लुभाता है, यह फल कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। नियमित रूप से संतरा खाने से शरीर को कई तरह के लाभ होते है।
1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है:
संतरे में विटामिन C की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर के रोगों से लड़ने की शक्ति को मजबूत बनाता है। संतरा सर्दी जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव का कार्य करता है। यह शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को सक्रिय रखता है, यह कोशिकाएं बैक्टीरिया और वायरस से लड़ती है।

Winter Immunity: संतरा, विटामिन C सुपरफूड
Winter Immunity: संतरा, विटामिन C सुपरफूड

2. दिल के लिए फायदेमंद:
संतरे में मौजूद पोटेशियम और फाइबर मानव स्वास्थ्य को स्वस्थ रखते है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने का कार्य पोटेशियम करता है। संतरे के फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते है, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है।

Disclaimer: यह लेख समस्या जानकारी के लिए साझा किया गया है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी होने पर विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

Written By- Adarsh Kathane

Read More: Parvatasana Benefits: क्या हाथ-पैरों में सुन्नपन और दिनभर थकान बन गई है समस्या? पर्वतासन से मिल सकती है इन परेशानियों से राहत

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल