Home » उत्तर प्रदेश » Lakhimpur Kheri: स्मार्ट मीटरों को लेकर भड़के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह बोले- ‘बिल बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं’

Lakhimpur Kheri: स्मार्ट मीटरों को लेकर भड़के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह बोले- ‘बिल बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं’

मोहम्मदी खीरी क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिह
Spread the love

Lakhimpur Kheri: विकासखंड मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर वैनी में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत निर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सचिवालय भवन बनने से ग्राम स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने सरकार की विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।

सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में लिया भाग

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद प्रमुख वक्ताओं में राजेश वर्मा, अनुज कुमार वर्मा (प्रधान), बार एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक शुक्ला, बीडीओ अश्विनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, सुधीर सिंह (प्रधान प्रतिनिधि), पत्रकार अरुण कुमार सिंह, विनीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया सहित कृषि, विद्युत, विकास तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Lakhimpur Kheri: स्मार्ट मीटरों को लेकर विधायक भड़के

मोहम्मदी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध के बीच भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बिजली विभाग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही और स्मार्ट मीटरों के बाद बढ़े बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर विरोध करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की शिकायतें मिली हैं, जो बिल्कुल गलत है। विधायक ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Report By: संजय कुमार राठौर 

ये भी पढ़े… UP Lakhimpur Kheri: ‘बूथ अध्यक्ष से विधायक तक…’ जानें मोहम्मदी विधानसभा के लोकप्रिय नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह का राजनीतिक सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments