Home » स्पोर्ट्स » IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय लगातार 9 मैच जीत चुकी है और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। अगर आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसका एक तरीका उपलब्ध है।

IND vs WI: फ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I-

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। मैच को अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, इन प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए फैंस को रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

IND vs WI: DD Free Dish पर फ्री में देखें मैच-

जो फैंस बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए भारत-वेस्टइंडीज का पहला T20I देखना चाहते हैं, उनके लिए DD Free Dish का विकल्प मौजूद है। डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध DD Sports चैनल पर इस मुकाबले को मुफ्त में देखा जा सकता है।

DD Sports के लिए नहीं देना होगा मासिक शुल्क-

DD Free Dish पर DD Sports देखने के लिए किसी मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती। ऐसे में जिन दर्शकों के पास DD Free Dish कनेक्शन है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के IND vs WI पहला T20I मुकाबला देख सकते हैं।

यह भी पढ़े- BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 8 उम्मीदवारों की सूची की जारी