ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » UP News: बस्ती में शादी के 7 दिन बाद ‘रुकसाना’ ने प्रेमी संग मिलकर की पति अनीस की गोली मारकर हत्या

UP News: बस्ती में शादी के 7 दिन बाद ‘रुकसाना’ ने प्रेमी संग मिलकर की पति अनीस की गोली मारकर हत्या

बस्ती

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां शादी की खुशियों से भरी नई जिंदगी शुरू होने के सिर्फ सात दिन बाद ही दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दुल्हन, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पति की हत्या में पत्नी की भूमिका सामने आई

परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव का रहने वाला अनीस कुछ दिन पहले गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच शुरू हुई तो पुलिस को एक ऐसा सुराग मिला जिसने पूरी कहानी पलट दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि 13 नवंबर को अनीस का निकाह गोंडा जिले की रुखसाना से धूमधाम से हुआ था। परिवार और रिश्तेदारों को यह अंदेशा भी नहीं था कि नई दुल्हन ही अपने पति की हत्या की साजिश रच चुकी है।

UP News: प्रेमी से 4 साल पुराना संबंध

जांच में खुलासा हुआ कि रुखसाना का बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले रिंकू नामक युवक से पिछले 3–4 साल से प्रेम संबंध था। रुखसाना अनीस से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिवार के दबाव में उसे निकाह करना पड़ा। शादी के बाद मायके पहुँचते ही रुखसाना ने अपने प्रेमी से मुलाकात की और पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

रास्ता पूछने के बहाने बुलाया

योजना के अनुसार, रिंकू अपने साथी शिव के साथ बेदीपुर पहुँचा। दोनों ने घर का रास्ता पूछने के बहाने अनीस को बाहर बुलाया और मौका पाकर उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। अनीस मुंबई में क्रेन ऑपरेटर का काम करता था और 10 नवंबर को शादी के लिए घर आया था। 13 नवंबर को बारात लेकर गोंडा गया था, जहाँ रुखसाना से उसका निकाह हुआ था। उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी ही उसकी मौत का कारण बन जाएगी।

UP News: दुल्हन ने आरोपों से किया इनकार 

गिरफ्तारी के बाद रुखसाना ने पुलिस के सामने सभी आरोपों से साफ इंकार किया है। हालाँकि पुलिस का कहना है किन कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ में मिले तथ्यों से उसकी भूमिका स्पष्ट हो चुकी है। वहीं मामले में एसपी अभिनंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही सर्विलांस, फॉरेंसिक और पुलिस टीम को मामले पर लगाया गया। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू, उसका साथी शिव, और दुल्हन रुखसाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े… Bareilly Violence: योगी के प्रशासन ने तोड़ी तौकीर रजा के करीबियों की कमर, बुलडोजर से ध्वस्त हुई दुकाने

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल