Home » मध्य प्रदेश » Mp rape news: गौहरगंज में दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर

Mp rape news: गौहरगंज में दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर

Mp rape news: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना के बाद स्थानीय इलाकों में सांप्रदायिक तनाव तेजी से बढ़ गया है। आरोपी के समुदाय विशेष से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद विरोध और आक्रोश की लहर फैल गई, जिसके चलते स्थिति को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आरोपी पाँच दिनों से फरार

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय आरोपी सलमान पिछले पांच दिनों से फरार है। कई टीमें लगातार जंगलों, आसपास के गावों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते पुलिस पर दबाव और बढ़ा है।

Mp rape news: विरोध के बीच तनाव

बुधवार को गौहरगंज स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके बाद कुछ युवक अचानक अल्पसंख्यक बस्ती की ओर बढ़ने लगे। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक दिया, जिसके बाद भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

पोस्टर और नारेबाजी से भड़का माहौल

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रशांत खरे ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। भोपाल सहित आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी ‘बंटोगे तो कटोगे’ और ‘जय श्री राम’ लिखे पोस्टरों के साथ बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। यह नारेबाजी और सांप्रदायिक रंग ने तनाव को और बढ़ा दिया।

Mp rape news: मुख्यमंत्री की नाराजगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई अपेक्षा से कमजोर रही। इसके बाद रायसेन के एसपी विवेक पांडे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता एम्स भोपाल में भर्ती

घटना 21 नवंबर की है, जब आरोपी सलमान ने कथित तौर पर चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। लड़की बेहोशी की हालत में मिली और वर्तमान में एम्स भोपाल में उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल बेहद तनावपूर्ण है और प्रशासन स्थिति को शांत रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ये भी पढ़े… Arunachal News: चीन को भारत की सख्त चेतावनी: अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल