Home » बिहार » Muzaffarpur News: बड़ी खबर BJP नेता पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Muzaffarpur News: बड़ी खबर BJP नेता पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां BJP नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। वहीं इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बाइक से घर लौट रहे थे विनोद

मिली जानकारी के अनुसार, मनियारी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर लीची गाछी के पास की है। बताया जा रहा है कि विनोद दास बाइक से घर लौट रहे थे। बदमाश पहले ही रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। अपराधियों ने विनोद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है। जिससे खून से लथपथ होकर भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए है। जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

वहीं सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस वारदात की छानबीन में जुट गई है।

Report By: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… Muzaffarpur News: बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3.50 लाख में हुई थी डील, तीन महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड डॉक्टर फरार