PM MODI: कराची की रहने वाली पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव ने एक भावुक वीडियो जारी कर भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पति विक्रम नागदेव, जो इंदौर में लॉन्ग टर्म वीजा पर रहते हैं, उन्हें छोड़कर अब दिल्ली में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। यह मामला दोनों देशों में सामाजिक और कानूनी चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।
शादी कराकर भारत लाया,व्यवहार बदलने लगा
निकिता और विक्रम की शादी 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। एक महीना बाद, 26 फरवरी 2020, विक्रम उन्हें भारत लेकर आए। निकिता का आरोप है कि भारत आने के कुछ समय बाद ही ससुराल का व्यवहार बदलने लगा और उन्हें पता चला कि विक्रम का उनके ही एक रिश्तेदार से अफेयर है। जब उन्होंने यह बात ससुर को बताई, तो जवाब मिला “लड़कों के अफेयर होते हैं।”
PM MODI: अटारी बॉर्डर पर छोड़ने का गंभीर आरोप
निकिता के मुताबिक, 9 जुलाई 2020 को विक्रम उन्हें वीजा समस्या का बहाना देकर अटारी बॉर्डर ले गए और जबरन पाकिस्तान भेज दिया। इसके बाद उन्होंने कभी निकिता को वापस बुलाने की कोशिश नहीं की।
PM MODI: दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी
कराची लौटने के बाद निकिता को पता चला कि विक्रम दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी करने जा रहे हैं, जबकि उनकी पहली शादी कानूनी रूप से अब भी वैध है। परेशान होकर उन्होंने 27 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई।
PM MODI: अधिकार क्षेत्र पाकिस्तान बताया गया
मामला सिंधी पंच मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर में पहुंचा, लेकिन मध्यस्थता सफल नहीं हो सकी। 30 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में कहा गया कि चूंकि दोनों भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है और विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की गई। निकिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी उन्हें न्याय दिलाने में मदद करेंगे।
ये भी खबरें पढ़े… सहारनपुर आज बना सियासत का हॉटस्पॉट: एक दिन में दो CM का दौरा







