Home » धर्म » आज का पंचांग: 7 दिसंबर 2025 के सभी शुभ मुहूर्त, योग और व्रत

आज का पंचांग: 7 दिसंबर 2025 के सभी शुभ मुहूर्त, योग और व्रत

Today's Panchang

Today’s Panchang: आज 7 दिसंबर, रविवार को व्रत और सूर्य पूजन के लिए विशेष दिन माना जाता है। आज पौष कृष्ण तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, वणिज करण, शुक्ल योग अथवा मिथुन राशि का चंद्रमा है। बता दें शाम 06:24 बजे से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी और चंद्रोदय भी इसी में होगा, जिस वजह से पौष संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज रखा जाएगा। जो भी व्यक्ति यह व्रत रखता है वह सुबह के समय गणेश जी और रात में समय चंद्रमा की पूजा करता है। इसी के साथ गणेश पूजन के लिए सुबह के 08:19 बजे से दोपहर के 12:13 बजे  तक का शुभ समय बताया गया है। आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद ही पूजा आरंभ करनी चाहिए।

Today's Panchang: आज के प्रमुख योग और व्रत
आज के प्रमुख योग और व्रत

पूजन शुरू करने से पूर्ण सूर्य पूजा करें और इसके बाद गणेश जी की स्थापना करके उन्हें दूर्वा, धूप, दीप, अक्षत्, चंदन, सिंदूर, पान, सुपारी और फल-फूल अर्पित कर विधि विधान से करें। पूजन के समय गणेश चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। दिनभर फलाहार रखें और फिर रात के समय चंद्रोदय पर चंद्रमा को दूध, अक्षत् और फूल मिलाकर अर्घ्य दें। पारण रात में या अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जा सकता है। मान्यता है कि इस व्रत से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। अगर आपने रविवार का व्रत किया है तो नमक से परहेज करें और लाल फूल, गुड़, सोना, तांबा, घी या केसर का दान करने से सूर्य दोष भी शांत होता है।

Today’s Panchang: पंचांग से जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त, अशुभ समय

  1. 7 दिसंबर  का पंचांग
  2. आज का पक्ष- कृष्ण
  3. आज का दिन- रविवार
  4. आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – प्रातः 04:11 बजे, दिसम्बर 08 तक, फिर पुष्य
  5. आज की तिथि- तृतीया – शाम के 06:24 बजे तक, फिर चतुर्थी
  6. आज का करण- वणिज – प्रातः 07:50 बजे तक, विष्टि – शाम के 06:24 बजे तक, बव – 8 दिसंबर सुबह 05:08 बजे तक, फिर बालव
  7. आज का योग- शुक्ल – शाम के 08:07 बजे तक
  8. चंद्र राशि- मिथुन- 10:38पीएम तक, फिर कर्क

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह के 05:12 बजे से सुबह 06:06 बजे तक
  2. अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:52 बजे से दोपहर 12:33 बने तक
  3. विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:38 पी एम
  4. निशिता मुहूर्त: 11:46 पी एम से 12:40 ए एम, दिसम्बर 08
  5. अमृत काल: 01:59 ए एम, दिसम्बर 08 से 03:27 ए एम, दिसम्बर 08
  6. रवि पुष्य योग: 04:11 ए एम, दिसम्बर 08 से 07:02 ए एम, दिसम्बर 08
  7. सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:11 ए एम, दिसम्बर 08 से 07:02 ए एम, दिसम्बर 08
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
  1. चर-सामान्य: प्रातः 08:19 से दिन के 09:37 तक
  2. लाभ-उन्नति: प्रातः 09:37 से दिन के 10:55 तक
  3. अमृत-सर्वोत्तम: सुबह के 10:55 से 12:13 पीएम तक
  4. शुभ-उत्तम: 01:31 पी एम से 02:48 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
  1. शुभ-उत्तम: 05:24 पी एम से 07:06 पी एम
  2. अमृत-सर्वोत्तम: 07:06 पी एम से 08:49 पी एम
  3. चर-सामान्य: 08:49 पी एम से 10:31 पी एम
  4. लाभ-उन्नति: 01:55 ए एम से 03:37 ए एम, दिसम्बर 08
  5. शुभ-उत्तम: 05:19 ए एम से 07:02 ए एम, दिसम्बर 08
आज के अशुभ समय
  1. यमगण्ड- 12:13 पी एम से 01:31 पी एम
  2. गुलिक काल- 02:48 पी एम से 04:06 पी एम
  3. दुर्मुहूर्त- 04:01 पी एम से 04:43 पी एम
  4. राहुकाल- 04:06 पी एम से 05:24 पी एम
  5. भद्रा- 07:50 ए एम से 06:24 पी एम

भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
क्रीड़ा में – शाम 06:24 तक, उसके बाद कैलाश पर

यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan: पौष माह में तुलसी पूजन का विशेष महत्व-पत्तों पर यह लिखने से दूर होंगे सभी संकट, जानें अचूक उपाय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments