ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Cbi Raid: अनिल अंबानी के बेटे पर CBI की बड़ी कार्यवाही, सैकड़ों करोड़ों रुपये के फ्रॉड मामले में हुई FIR

Cbi Raid: अनिल अंबानी के बेटे पर CBI की बड़ी कार्यवाही, सैकड़ों करोड़ों रुपये के फ्रॉड मामले में हुई FIR

पूरा मामला तब सामने आया जब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने CBI में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बैंक ने बताया कि RHFL को दिए गए लोन में अनियमितताएं पाई गईं
Cbi Raid

Cbi Raid: देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी की मुश्किलें तेजी से बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ 228 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला वित्तीय अनियमितताओं और बैंक को हुए नुकसान से जुड़ा हुआ है। CBI ने एफआईआर में जय अनमोल के साथ रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) का भी नाम शामिल किया है।

228 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप

CBI की एफआईआर के अनुसार, RHFL और उसके निदेशकों जय अनमोल अंबानी और रवींद्र शरद सुधाकर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता बैंक का कहना है कि RHFL ने नियमों का पालन न करते हुए ऐसी वित्तीय गतिविधियां कीं, जिनसे बैंक को भारी नुकसान हुआ। आरोप है कि कंपनी और उसके निदेशकों ने गलत दस्तावेज और झूठी जानकारियों के आधार पर बैंक से लाभ उठाने की कोशिश की।

Cbi Raid: यूनियन बैंक ने दर्ज कराई थी शिकायत

पूरा मामला तब सामने आया जब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने CBI में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बैंक ने बताया कि RHFL को दिए गए लोन में अनियमितताएं पाई गईं। बैंक की शिकायत के बाद CBI ने दस्तावेजों की जांच की और प्राथमिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया। अब एजेंसी मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

CBI की एफआईआर के मुताबिक, RHFL ने यूनियन बैंक की मुंबई स्थित एससीएफ ब्रांच से 450 करोड़ रुपये का लोन लिया था। बैंक ने लोन मंजूर करते समय कई शर्तें रखी थीं समय पर भुगतान, आवश्यक सिक्योरिटी, और सभी जरूरी दस्तावेजों की समय पर उपलब्धता। आरोप है कि RHFL इन शर्तों का पालन करने में विफल रही और धनराशि के उपयोग को लेकर भी कई विसंगतियां सामने आईं, जिससे बैंक को 228 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा।

 

ये भी पढ़ें… जकार्ता की ऑफिस बिल्डिंग में भयानक आग, 20 से ज्यादा की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल