ख़बर का असर

Home » छत्तीसगढ » अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे

अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे।

Atal Jyoti Sandesh Yatra: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे। आज आंध्र प्रदेश में उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर 15 दिवसीय अटल ज्योति संदेश यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा राज्य के 20 जिलों में जाएगी और 25 दिसंबर को उनकी जयंती पर समाप्त होगी।

धर्मावरम में प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्य साईं जिले के धर्मावरम में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया और यात्रा में भाग लेकर उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने बताया कि वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1923 को ग्वालियर में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन में देश-दुनिया में अपार योगदान दिया।

Atal Jyoti Sandesh Yatra: अटलजी के योगदान और उपलब्धियां

डॉ. यादव ने कहा कि अटलजी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा की। उनके कार्यकाल में पोखरण में परमाणु परीक्षण हुए और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को सबक सिखाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं की शुरुआत की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बताए मार्ग पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

Atal Jyoti Sandesh Yatra
Atal Jyoti Sandesh Yatra

दोनों में प्रदेश में सहयोग,वाजपेयी के जीवन से परिचित कराया

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्व. वाजपेयी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के घनिष्ठ संबंध थे। आज आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश जनता के सहयोग से विकास की राह पर अग्रसर हैं। डॉ. यादव ने अटल ज्योति संदेश यात्रा से जनता को वाजपेयी के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने उनके उद्धरण याद किए “अपना हृदय विशाल बनाओ, सबके साथ, सबके लिए काम करो” और “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।”कार्यक्रम में विधायक मधुसूदन रेड्डी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये भी खबरें पढ़े… इंडिगो पर डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई: निरीक्षक बर्खास्त, सीईओ दोबारा तलब

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल