ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आई मासूम, मां की गोद से उछलकर गिरी बच्ची ने मौके पर तोड़ा दम

मेरठ में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आई मासूम, मां की गोद से उछलकर गिरी बच्ची ने मौके पर तोड़ा दम

मेरठ-में-दर्दनाक-हादसा

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते दिन शुक्रवार को बागपत रोहे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला, उसकी पांच साल की बच्ची सहित एक रिश्तेदार सवार था। हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा टीपीनगर थाना क्षेत्र के शाकुंभरी देवी मंदिर के सामने हुआ।

शादी समारोह से घर लौट रहे थे लोग 

जानकारी के अनुसार, अब्दुल्लापुर निवासी सुंदर की पत्नी मीनू शुक्रवार को अपनी बेटी परी और रिश्तेदार अभिषेक के साथ इकला गांव में शादी समारोह से घर लौट रही थीं। शाम करीब पांच बजे जब वे बागपत रोड से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मीनू की गोद में बैठी परी सड़क पर जा गिरी और पीछे से आता ट्रक सीधे उस पर चढ़ गया। कुछ ही पलों में मासूम की जान चली गई और उसके शरीर के टुकड़े 100 मीटर तक सड़क पर बिखर गए।

Meerut News: ट्रक को किया गया सीज़

घटना के बाद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची भीड़ ने घायल मीनू और अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बीच ट्रक चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर भागने लगा लेकिन क्षेत्र के कुछ बाइक सवार युवाओं ने उसका पीछा किया। करीब 500 मीटर दूर चालक को रोक कर गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस पहुंची और किसी तरह चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रक को सीज़ कर लिया गया है और चालक से पूछताछ जारी है। घटना के बाद परी के घर मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश समय निर्धारित करने और सड़क सुरक्षा के कठोर कदम उठाने की मांग की है।

Report By: यश मित्तल

ये भी पढ़े… फेरे से पहले टूट गया भरोसा! दहेज की ज़िद ने उजाड़ दी शादी, आधी रात हवालात पहुंची बारात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल