Cow Smuggling: मालदा में पुलिस ने एक बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें, एक बांग्लादेशी नागरिक गौ तस्करी के इरादे से भारत में घुस था जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसमें बाद 14 दिसंबर 2025 के दिन आरोपी को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।

Cow Smuggling: बांग्लादेशी नागरिक रूबेल गिरफ्तार
इस बांग्लादेशी नागरिक की पहचान रूबेल बताई जा रही है, जो 36 वर्ष का बताया जा रहा है। रूबेल बांग्लादेश के चांपाई नवाबगंज जिले के अकैलपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रूबेल और उसके कुछ साथियों ने मिलकर गौ तस्करी करने की पूरी योजना बनाई थी। इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा हबीबपुर थाना पुलिस को दी गई।

हबीबपुर थाना पुलिस की तेज़ कार्रवाई
जानकारी के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में तलाशी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीछा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बता दें, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रूबेल अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था और उसका मकसद गौ तस्करी करना था। फिलहाल पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी खबरें पढ़े… पंजाब में पंचायत चुनावों की वोटिंग शुरू, ग्रामीण सत्ता का फैसला आज







