Home » Uncategorized » संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में बढ़ सकती है डिब्बों की संख्या, राज्यसभा में उठा भीड़ का मुद्दा

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में बढ़ सकती है डिब्बों की संख्या, राज्यसभा में उठा भीड़ का मुद्दा

Spread the love

Indian railway: राजधानी दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली सुपरफास्ट संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393/12394) में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया गया है। सांसद ने खास तौर पर अनारक्षित डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

राज्यसभा में भाजपा सांसद ने उठाई मांग

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह ट्रेन बिहार के लाखों छात्रों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए बेहद अहम है। यह ट्रेन सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि लोगों की जीवनरेखा बन चुकी है।

Indian railway: अनारक्षित डिब्बों में हालात बद से बदतर

सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि ट्रेन के अनारक्षित डिब्बों की स्थिति बेहद खराब, असुरक्षित और अव्यवस्थित है। जनरल कोच में सीटों की संख्या बेहद कम है, जबकि यात्रियों की संख्या कई गुना ज्यादा होती है। इसका नतीजा यह होता है कि स्टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर तक भारी भीड़ और अफरा-तफरी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों पर पड़ता है। भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ना-उतरना तक जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है।

अतिरिक्त डिब्बे और विशेष ट्रेन चलाने की मांग

Indian railway: धर्मशीला गुप्ता ने मांग की कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में अतिरिक्त अनारक्षित डिब्बे जोड़े जाएं। साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएं। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंधन व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया।

 

यह भी पढ़ें:  गोलियों की आवाज से गूंजा सहारनपुर, 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 10 बदमाश गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments