Home » राष्ट्रीय » दिल्ली बॉर्डर स्थित टोल टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वसूली पर लगाई रोक

दिल्ली बॉर्डर स्थित टोल टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वसूली पर लगाई रोक

Supreme court
Spread the love

Supreme court: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को बड़ा निर्देश देते हुए दिल्ली बॉर्डर पर टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस संबंध में दिल्ली सरकार से जवाब भी मांगा है।

वायु प्रदूषण पर SC की सख्त टिप्पणी

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। बुधवार को अदालत ने कहा कि इस गंभीर समस्या का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान तलाशना जरूरी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल प्रतिबंध लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर भी ध्यान देना होगा।

Supreme court: कंस्ट्रक्शन मजदूरों को राहत देने के निर्देश

खराब होती वायु गुणवत्ता के कारण लगाए गए प्रतिबंधों से प्रभावित कंस्ट्रक्शन मजदूरों को लेकर SC ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि बेकार बैठे मजदूरों का सत्यापन कर उनके खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएं।

सरकार की स्थिति और कोर्ट की चेतावनी

दिल्ली सरकार ने बताया कि 2.5 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों में से अब तक 7,000 का सत्यापन हो चुका है और उनके खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस पर SC ने चेताया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पैसा सही खाते में पहुंचे और कहीं और ट्रांसफर न हो।

Supreme court: स्कूल बंद रखने के फैसले में दखल से इनकार

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने के दिल्ली सरकार के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सर्दियों की छुट्टियां नजदीक हैं, इसलिए निर्देश में बदलाव की जरूरत नहीं है।

 

ये भी पढ़ें… रायबरेली में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments