ख़बर का असर

Home » राजनीति » पीएम मोदी इथियोपिया दौरा पूरा कर ओमान रवाना, भारत-अफ्रीका रिश्तों में नया अध्याय

पीएम मोदी इथियोपिया दौरा पूरा कर ओमान रवाना, भारत-अफ्रीका रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बुधवार को इथियोपिया से ओमान के लिए रवाना हो गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। यह यात्रा भारत-ओमान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। दिसंबर 2023 में सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत यात्रा के बाद यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा है।

Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बुधवार को इथियोपिया से ओमान के लिए रवाना हो गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने खुद पीएम मोदी को कार से हवाई अड्डे तक छोड़ा और व्यक्तिगत रूप से विदाई दी। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में अबी अहमद ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है भविष्य में फिर मुलाकात होगी और दोनों देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक रिश्तों से हमेशा जुड़े रहेंगे।

अफ्रीका के साथ भारत के रिश्ते और मजबूत

प्रधानमंत्री मोदी की यह इथियोपिया की पहली यात्रा थी, जिसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस दौरान भारत और इथियोपिया ने अपने रिश्तों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया। दोनों नेताओं के बीच व्यापक बातचीत हुई, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इन एमओयू में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रशिक्षण, सीमा शुल्क मामलों में प्रशासनिक सहयोग और इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना शामिल है। इसके अलावा जी-20 के तहत ऋण पुनर्गठन, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की छात्रवृत्तियों में बढ़ोतरी, इथियोपियाई नागरिकों के लिए एआई आधारित लघु कोर्स और मातृ-नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के समर्थन की भी घोषणा की गई।

Pm modi: इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया। इस दौरान संसद में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सांसद प्रधानमंत्री से मिलने और उन्हें सुनने के लिए उत्सुक नजर आए। कई सांसदों ने पीएम मोदी के हाथ भी चूमे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत और इथियोपिया को क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी का “प्राकृतिक साझेदार” बताया। गौरतलब है कि इथियोपिया दुनिया का 18वां ऐसा देश है, जिसकी संसद को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि संसद को संबोधित करने के बाद मंत्रियों और सांसदों से बातचीत कर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई।

Pm modi: इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

इथियोपिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बने। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और इथियोपिया की ‘ग्रीन लेगेसी’ पहल के तहत एक पौधा भी रोपा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने इसे धरती के संरक्षण की साझा प्रतिबद्धता बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया यात्रा के दौरान हुए समझौते विकास और जन-केंद्रित सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

अब ओमान दौरे पर पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान पहुंचे हैं। यह यात्रा भारत-ओमान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। दिसंबर 2023 में सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत यात्रा के बाद यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा है। ओमान में प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अहम अवसर प्रदान करेगी।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली बॉर्डर स्थित टोल टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वसूली पर लगाई रोक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल