Home » राजनीति » पीएम मोदी ओमान पहुंचे, इथियोपिया दौरे के बाद कूटनीतिक रिश्तों को मिली नई मजबूती

पीएम मोदी ओमान पहुंचे, इथियोपिया दौरे के बाद कूटनीतिक रिश्तों को मिली नई मजबूती

Spread the love

Pm modi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बुधवार को इथियोपिया से ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। मस्कट एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को कार से हवाई अड्डे तक छोड़कर व्यक्तिगत रूप से विदाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अबी अहमद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में दोनों नेताओं की फिर मुलाकात होगी और भारत-इथियोपिया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंध हमेशा मजबूत बने रहेंगे।

मस्कट पहुंचते ही पीएम मोदी का संदेश

ओमान की राजधानी मस्कट में उतरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ओमान भारत का पुराना मित्र देश है, जहां ऐतिहासिक संबंधों के साथ गहरी दोस्ती है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने और साझेदारी को और मजबूती देने का अवसर प्रदान करेगी।

इथियोपिया के साथ रणनीतिक साझेदारी को मिली नई ऊंचाई

इथियोपिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इथियोपिया संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अबी अहमद के बीच व्यापक बातचीत हुई, जिसके बाद कई अहम समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इनमें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के प्रशिक्षण, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने जी20 के तहत ऋण पुनर्गठन, अधिक छात्रवृत्तियां, एआई आधारित लघु पाठ्यक्रम और मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सहयोग की घोषणा की।

Pm modi news: इथियोपियाई संसद में भावुक क्षण

प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया। उनके भाषण के दौरान संसद में उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला। सांसद पीएम मोदी से हाथ मिलाने और उन्हें सुनने के लिए उत्सुक नजर आए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया को क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए ‘प्राकृतिक साझेदार’ बताया। इथियोपिया की संसद दुनिया की 18वीं संसद है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया है।

Pm modi news: इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को

इथियोपिया सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर ऑफ निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले वैश्विक नेता हैं। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और इथियोपिया की ग्रीन लेगेसी योजना के तहत एक पौधा भी लगाया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दोनों देशों की पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

अब ओमान दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी

Pm modi news: इथियोपिया यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान दौरे पर हैं। यह यात्रा भारत और ओमान के कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। इस दौरान दोनों नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, तकनीक, कृषि और संस्कृति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ओमान में भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर वैली में सेना की ऐतिहासिक लॉजिस्टिक उपलब्धि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments