Home » राष्ट्रीय » Bengal News: पश्चिम मेदिनीपुर में पीतल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Bengal News: पश्चिम मेदिनीपुर में पीतल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Bengal News
Spread the love

Bengal News: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले से बुधवार तड़के एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। रामजीवनपुर नगरपालिका क्षेत्र में स्थित पीतल पॉलिश करने का एक कारखाना अचानक लगी आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

भोर में लगी आग, देखते ही देखते फैली लपटें

यह घटना रामजीवनपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 की है। बताया जा रहा है कि भोर के समय कारखाने से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलने लगा।

Bengal News: लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घाटाल अग्निशमन विभाग और चंद्रकोना पुलिस स्टेशन को खबर दी। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेती नजर आई।

मशीनरी और पुर्जे जलकर राख

आग की चपेट में आकर कारखाने में मौजूद कई महंगी मशीनें और उनके पुर्जे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी किया जा रहा है।

Bengal News: शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें…Nitish Hijab Controversy: नीतीश कुमार पर हिजाब विवाद: रांची में शिकायत, महिला डॉक्टर ने छोड़ा बिहार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments