ख़बर का असर

Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ में पति की हत्या, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

चित्तौड़गढ़ में पति की हत्या, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को तमलाव गांव में एक महिला ने अपने पति मोहन गुर्जर (45) की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में भी एक दुखद घटना हुई। 35 वर्षीय राम लाल ने अपने खेत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Rajashthan news: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को तमलाव गांव में एक महिला ने अपने पति मोहन गुर्जर (45) की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया।

Rajashthan news: पति की हत्या के बाद कुएं में कूदी महिला

पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि आरोपी महिला लाड बाई पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। हत्या के बाद वह बंजारा बस्ती के पास कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पाली में युवक ने की आत्महत्या

Rajashthan news: पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में भी एक दुखद घटना हुई। 35 वर्षीय राम लाल ने अपने खेत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार राम लाल अपने परिवार के साथ खेत में बनी झोपड़ियों में रह रहा था। सुबह उसकी मां ने उसे चाय के लिए बुलाया, लेकिन जब उसने जवाब नहीं दिया तो झोपड़ी में जाकर उसे मृत पाया।

 

यह भी पढ़ें: MP में फिर IAS अधिकारी का बयान बना विवाद की वजह, मीनाक्षी सिंह के वीडियो पर सियासी घमासान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल