ख़बर का असर

Home » बिहार » मोहनिया में मंदिर के पूर्व पुजारी ने मंदिर के घंटे में फांसी लगाकर दी जान

मोहनिया में मंदिर के पूर्व पुजारी ने मंदिर के घंटे में फांसी लगाकर दी जान

मोहनिया

Bihar News: मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर परिसर में एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेलौड़ी गांव निवासी रविंद्र सिंह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार मंदिर के पूर्व पुजारी रह चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे।

मानसिक बीमारी से जूझ रहा था मृतक

मृतक के छोटे भाई संदीप कुमार का कहना है कि उनके बड़े भाई लंबे समय से मानसिक असंतुलन की समस्या से पीड़ित थे। जिनका इलाज चल रहा था। गांव के लोगों से फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई की मंदिर परिसर में मौत हो गई है, जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा।

Bihar News: ग्रामीणों ने जताया दुख

वहीं इस घटना को लेकर बेलौड़ी गांव के मुखिया मीर इमरान ने बताया कि प्रदीप कुमार पहले काली माता मंदिर में पूजा-पाठ किया करते थे। मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह नियमित रूप से दवा ले रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। मुखिया ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मामले में थाना के सब-इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

Report BY: देवब्रत तिवारी 

ये भी पढ़े… ‘न कोई डिग्री न कोई पढ़ाई’ Yogi राज में सहारनपुर में हकीमों का बढ़ता जाल, लोगों की जान के साथ खिलवाड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल