ख़बर का असर

Home » देश-विदेश » माउंट किलिमंजारो पर रेस्क्यू मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा, पांच लोगों की मौत

माउंट किलिमंजारो पर रेस्क्यू मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा, पांच लोगों की मौत

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बीमार पर्यटकों को बचाने के लिए गया एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन पर था। माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5,895 मीटर है और हर साल करीब 50,000 पर्यटक यहां ट्रैकिंग और क्लाइंबिंग के लिए पहुंचते हैं।

Africa: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बीमार पर्यटकों को बचाने के लिए गया एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन पर था। हादसा किलिमंजारो के लोकप्रिय क्लाइंबिंग रूट पर बाराफू कैंप और किबो समिट के बीच हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर 4,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर क्रैश हो गया। कुछ रिपोर्ट्स में दुर्घटना स्थल की ऊंचाई करीब 4,700 मीटर बताई गई है।

रेस्क्यू के लिए गया हेलीकॉप्टर खुद बना हादसे का शिकार

हेलीकॉप्टर बीमार और ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे पर्यटकों को सुरक्षित नीचे लाने गया था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई, जिससे किसी को बचाया नहीं जा सका। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एयरबस AS350 B3 मॉडल का था, जिसे किलिमेडएयर (सवाना एविएशन लिमिटेड) संचालित करती है। यह कंपनी किलिमंजारो क्षेत्र में मेडिकल इवैक्यूएशन सेवाएं प्रदान करती है और पीक सीजन के दौरान रोजाना कई रेस्क्यू ऑपरेशन करती है।

Africa: इन लोगों की गई जान

इस हादसे में दो विदेशी पर्यटकों चेक गणराज्य के प्लोस डेविड और प्लोसोवा अन्ना की मौत हुई। उनके अलावा स्थानीय टूर गाइड जिमी म्बागा, मेडिकल डॉक्टर जिमी डेनियल और जिम्बाब्वे के पायलट कॉन्सटेंटाइन माजोंडे भी हादसे में मारे गए। किलिमंजारो क्षेत्रीय पुलिस कमांडर साइमन मैग्वा के अनुसार, हेलीकॉप्टर टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तंजानिया सिविल एविएशन अथॉरिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जो अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मानकों के तहत की जाएगी। फिलहाल हेलीकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कितनी ऊंची है माउंट किलिमंजारो

Africa: माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5,895 मीटर है और हर साल करीब 50,000 पर्यटक यहां ट्रैकिंग और क्लाइंबिंग के लिए पहुंचते हैं। इतनी ऊंचाई पर एल्टीट्यूड सिकनेस एक आम समस्या है, जिसके चलते कई बार हेलीकॉप्टर रेस्क्यू की जरूरत पड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक ऊंचाई पर पतली हवा, अचानक बदलने वाला मौसम और सीमित दृश्यता ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन को बेहद जोखिम भरा बना देते हैं। इस तरह के हादसे दुर्लभ माने जाते हैं। इससे पहले नवंबर 2008 में किलिमंजारो पर हुए एक बड़े हेलीकॉप्टर हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इस घटना से पर्यटन और पर्वतारोहण से जुड़े समुदाय में शोक की लहर है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें:  Christmas Wishes: क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल