Breaking News
Home » देश-विदेश » टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, 20 वर्षीय भारतीय छात्र की दर्दनाक मौत

टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, 20 वर्षीय भारतीय छात्र की दर्दनाक मौत

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत

Toronto Shooting Incident: कनाडा में स्थित टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास गोलीबारी हुई जिसमें एक 20 वर्षीय भारतीय छात्र की जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जनता से मदद मांगी है। गुरुवार, 25 दिसंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस दुखद हादसे पर दुख जाहिर किया। टोरंटो पुलिस के अनुसार, हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड के पास हुई इस गोलीबारी में शिवांक अवस्थी नामक भारतीय छात्र की जान चली गई।

Toronto Shooting Incident: टोरंटो में भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत
टोरंटो में भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत

टोरंटो गोलीबारी: घटनास्थल पर युवक मृत

बुधवार को पुलिस द्वारा एक आधिकारिक बयान दिया गया जिसमे उन्होंने कहा कि, “मंगलवार को, लगभग 3:34 बजे, पुलिस ने हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड क्षेत्र में एक अज्ञात समस्या के लिए एक कॉल का जवाब दिया. अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों ने बंदूक की गोली से घायल एक पुरुष पीड़ित को देखा। पीड़ित को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध लोग इलाके से भाग गए।”

Toronto Shooting Incident: दूतावास ने परिवार को सहायता दी

भारतीय दूतावास ने इस पूरी घटना पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक बयान देते हुए कहां कि, वे शिवांक के परिवार को हर संभव और जरुरी सहायता देने की पूरी कोशिश कर रहे है। उन्होंने लिखा है कि, ”हम टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो कैंपस के पास एक घातक गोलीबारी की घटना में एक युवा भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं।वाणिज्य दूतावास इस कठिन समय के दौरान शोक में डूबे परिवार के संपर्क में है, और स्थानीय अधिकारियों के साथ अच्छे से कॉर्डिनेट करते हुए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।”

इससे पूर्व भी टोरंटो पुलिस द्वारा बताया गया था कि शहर में एक भारतीय मूल की टोरंटो निवासी हिमांशी खुराना 30 साल की महिला मृत मिली थी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ पुरे देश में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। माना जा रहा था कि यह व्यक्ति महिला को पहले से जानता था।  पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल गफूरी 32 वर्षीय है जिसकी तलाश अभी भी जारी है