ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » तमंचे के साए में कानून! मेरठ में किशोर पर हमला, जंगल में बेखौफ फायरिंग, वीडियो ने खोली पुलिस की सेटिंग की पोल

तमंचे के साए में कानून! मेरठ में किशोर पर हमला, जंगल में बेखौफ फायरिंग, वीडियो ने खोली पुलिस की सेटिंग की पोल

Meerut News

Meerut News: मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के नंगला ऑर्डर गांव के जंगल में किशोर को तमंचे से गोली मार देने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला तब सुर्खियों में आया जब वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज में आरोपी पहले तमंचे को लोड करते हुए दिखता है फिर हवा में उसे लहराता है और कुछ सेकंड बाद बेखौफ अंदाज में किशोर पर सीधा फायर कर देता है। गोली किशोर के दाहिने हाथ में लगती है जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर जाता है।

गुस्से में आकर तमंचा निकाल चला दी गोली

जानकारी के मुताबिक, घायल किशोर की पहचान मोहल्ला घोसियान निवासी फहीम पुत्र यूनुस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फहीम को उसके दो परिचित दोस्त किसी बहाने जंगल की तरफ ले गए थे। वहां किसी मामूली विवाद के बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक आरोपी ने गुस्से में आकर तमंचा निकाल लिया और गोली चला दी।

Meerut News: पुलिस पर लगा ये आरोप 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फहीम को सीएचसी अस्पताल भेजा जहाँ से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। विवाद तब गहराया जब स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोपी के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को रात में ही पकड़ लिया था लेकिन पीड़ित पक्ष से तहरीर न आने का हवाला देकर उसे छोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि थाने में सेटिंग के चलते आरोपियों को राहत दी गई।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी गई। वहीं मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से घायल युवक के गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Report By: यश मित्तल 

ये भी पढ़े… 22 दिन का साथ और फिर सन्नाटा! सीतापुर में प्रेम कहानी का महामाई मंदिर के पास खौफनाक अंत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल