ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Facebook से शुरू हुआ प्यार, पाकिस्तान की जेल तक पहुंचा, यूपी का युवक जेल से डिटेंशन सेंटर तक का सफर

Facebook से शुरू हुआ प्यार, पाकिस्तान की जेल तक पहुंचा, यूपी का युवक जेल से डिटेंशन सेंटर तक का सफर

यह कहानी सीमा हैदर केस से बिल्कुल उलट है। अलीगढ़ का युवक प्यार में पाकिस्तान गया, जेल की सजा काटी और अब भारत लौटने का इंतजार कर रहा है।
प्यार में सरहद पार करने की कहानी

Cross Border Love Case: हाल ही में ऑनलाइन प्यार की एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है। यह कहानी पाकिस्तान की सीमा हैदर के मामले से बिल्कुल उलट है। सीमा हैदर ऑनलाइन गेम खेलते हुए सचिन से प्यार कर बैठी थीं और पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गई थीं। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक को फेसबुक पर प्यार हुआ और उसने बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया। लेकिन यह सफर उसे पाकिस्तान की जेल और फिर डिटेंशन सेंटर तक ले गया।

फेसबुक दोस्ती से पाकिस्तान तक

बता दें कि यह युवक करीब एक साल तक पाकिस्तान की जेल में रहा और हाल ही में उसे डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। युवक के परिजन लगातार भारत सरकार से उसे जल्द से जल्द वापस लाने की अपील कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह युवक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के खिटकरी गांव का रहने वाला है।

Cross Border Love Case: प्यार में सरहद पार करने की कहानी
प्यार में सरहद पार करने की कहानी

युवक का नाम बादल बाबू बताया जा रहा है, जिसकी फेसबुक के जरिए पाकिस्तान की रहने वाली युवती सना रानी से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, फिर उन्होंने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर साझा किए। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। इसी प्यार के चलते सितंबर 2024 में बादल बिना घरवालों को बताए पाकिस्तान पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद युवती ने उससे निकाह करने से इनकार कर दिया, लेकिन इसके बावजूद बादल वापस लौटने के बजाय पाकिस्तान में ही रहकर काम करने लगा।

Cross Border Love Case: कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा

इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस को उस पर शक हुआ और 27 दिसंबर 2024 को पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि बादल के पास पाकिस्तान में रहने के लिए कोई वैध वीजा या दस्तावेज नहीं थे। इस पर उसके खिलाफ पाकिस्तान विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 13 और 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जल्द भारत वापसी की आस

मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां बादल बाबू और सना रानी के सोशल मीडिया रिकॉर्ड और चैट्स की जांच की गई। इन्हीं सबूतों के आधार पर अदालत ने बादल को एक साल की सजा सुनाई। इस दौरान जेल में रहते हुए बादल ने इस्लाम धर्म भी अपना लिया। बादल के वकील के अनुसार, फिलहाल वह पाकिस्तान के डिटेंशन सेंटर में है। जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिसके बाद उसे भारत वापस भेजा जाएगा

ये भी पढ़े…उत्तर प्रदेश की ट्रेन में शुरू हुआ प्यार, अनाथ लड़की से शादी रचाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल