Home » उत्तर प्रदेश » Train Love Story: उत्तर प्रदेश की ट्रेन में शुरू हुआ प्यार, अनाथ लड़की से शादी रचाई

Train Love Story: उत्तर प्रदेश की ट्रेन में शुरू हुआ प्यार, अनाथ लड़की से शादी रचाई

ट्रेन में मिली अनाथ लड़की से प्यार और शादी की कहानी
Spread the love

Train Love Story: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, गोलू यादव किसी काम के सिलसिले में ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक लड़की को देखा, जो भीख मांग रही थी और जिसे कुछ लड़के परेशान कर रहे थे।

झगड़े के दौरान लड़की की बातों ने छू लिया दिल

जब गोलू ने यह सब देखा, तो उन्होंने लड़कों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद पूरा मामला झगड़े में बदल गया। इसी दौरान लड़की ने गोलू से कहा कि ऐसी घटनाएं उसके साथ रोज होती हैं और वह कब तक और किस-किस से लड़ेगी।

इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई, जिसमें लड़की ने बताया कि वह अनाथ है और भीख मांगकर ही अपना गुजारा करती है। इसी बातचीत के दौरान गोलू को लड़की से प्यार हो गया और उन्होंने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

Train Love Story: घर लाकर रचाई शादी

हालांकि, गोलू के प्रस्ताव पर लड़की को पहले भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद गोलू ने अपने परिवार वालों से लड़की की फोन पर बातचीत करवाई और उसे भरोसा दिलाया। इसके बाद वह लड़की को अपने साथ घर ले आए, जहां दोनों ने शादी रचाई।

दोनों दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि गोलू यादव बिहार के रहने वाले हैं। जैसे ही दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं, लोग गोलू यादव की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े… डमी उम्मीदवारों पर सीबीआई कोर्ट की सख्ती, व्यापम घोटाले में 12 दोषियों को 5-5 साल की जेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments